Bihar: 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया बाहर

बिहार के नालंदा जिले में 4 साल का मासूम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा और 60 फीट पर अटक गया। मासूम को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को करीब 5 घंटे लगे।

बिहार के नालंदा जिले में रविवार को 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम को आखिरकार रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मासूम 50 से 60 फीट पर फंसा गया था। टॉर्च की रोशनी में नजर आ रहा था। मासूम की चीखें भी साफ सुनाई दे रही थी।

सूचना पर मौके पर पहुंची मेडिकल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल भेजा गया। यह जानकारी एनडीआरएफ अधिकारी रंजीत कुमार ने दी। पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई...

Borewell

दरअसल, मामला नालंदा में थाना इलाके के कुल गांव का है। यहां डोमन मांझी का 4 साल का बेटा शुभम कुमार खेल-खेल में अचानक 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया और 60 फीट पर अटक गया। सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई मासूम तक पहुंचाई गई। मासूम जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।

जेसीबी से खोदाई जारी

उधर, सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मासूम को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई। इसी कड़ी में जेसीबी की मदद से बोरवेल के पास ही दूसरा होल किया गया। लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया।

लापरवाही के चलते हुआ हादसा

नगर पंचायत नालंदा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नलिन मौर्य की मानें तो बोरवेल को बोरिंग के लिए बनाया गया था। लेकिन, बोरिंग नहीं हो सकी और इसे बंद भी नहीं किया गया। लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+