Bihar News: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला, ये सभी फैक्ट्रियां होंगी बन्द, जानिए क्यों?

Pollution Control Board, Bihar News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से बढ़ते प्रदूषण की ख़बर सामने आ रही है। वहीं AQI स्तर लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में बढ़ रहे प्रदूषण पर काबू पाने के लिए प्रदूषण कंट्रोल विभाग ने बड़ा क़दम उठाया है। विभाग की तरफ़ से कोयला और डीज़ल से संचालित हो रही फ़ैक्ट्रियों को बंद करने का निर्देश दिया है।

फैक्ट्री मालिक को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह चाहें तो अपनी यूनिट को नैचुरल गैस से चलने वाली यूनिट में तब्दील कर सकते हैं। अगर फ़ैक्ट्री के मालिक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके फ़ैक्ट्री का लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा, परमिट कैंसिल कर दिया जाएगा।

Bihar News: Big decision of Pollution Control Board, all these factories will be closed, know why?

बिहार में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का स्तर की सबसे बड़ी वजह कोयला और डीज़ल से चलने वाली फैक्ट्रियां हैं। इसलिए ही पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इन फैक्ट्रियों को बंद करने का फ़ैसला लिया है। विभाग की तरफ़ से सभी फैक्ट्री मालिक को इस बाबत नोटिस जारी कर दिया गया है।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अब नैचुरल गैस से संचालित होने वाली फैक्ट्रियों को ही परमिट जारी किया जाएगा। वहीं पुराने परमिट को भी रिन्यू नहीं किया जाएगा। कोयला से चल रही फैक्ट्रियों की पहचान की जा चुकी है। उन्हें अपने यूनिट को नैचुरल गैस संचालित यूनिट में तब्दील करने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया या है।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ़ से दिए गए वक्त में यह फैक्ट्रियां यूनिट तब्दील नहीं करती हैं तो, इसे बंद कर दिया जायेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम ने बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने की मकसद से पटना नगर निगम और फुलवारी (जिला परिषद इलाका) में डीजल बस के परिचालन को बंद करने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+