Bihar News: टमाटर के बाद अब प्याज़ ने लगाई शतक, सब्ज़ियों के दाम ने बढ़ाई लोगों की चिंता
Bihar News, Onion Price Hike: बिहार में टमाटर के बाद अब प्याज़ ने शतक लगा दी है। दिवाली से पहले प्याज़ समेत दूसरी सब्ज़ियों के बढ़े हुए दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पटना में प्याज़ ने 100 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही खीरा और गाजर के दाम भी बढ़ चुके हैं।
पटना में पिछले 1 महीने 34 रुपये प्रति किलो तक प्याज़ बिक रही था, धीरे-धीरे बढ़ते दाम बढ़ते हुए सौ रुपये प्रति किलो बिक रही है। पटना के विभिन्न इलाकों में नासिक प्याज़ 80 से 100 रुपये किलो तक मिल रही है। वहीं बी ग्रेड प्याज़ की कीमत 60 से 80 रुपये प्रति किलो है।

आनंद रंजन रिंकू (अध्यक्ष, बिहार प्याज़ एसोसिएशन) की मानें तो पिछले महीने थोक मंडी में 25 से 30 रुपये किलो प्याज़ की कीमत थी। इसके बाद 50 से 52 रुपये प्रति किलो हुई। दुनकानदारों ने इसके बाद मनमानी क़ीमत प्याज़ बेचना शुरू कर दिया, जिस वजह से प्याज के दाम बढ़ने लगे।
खुदरा बाज़ार में 70 से 80 फीसद तक महंगाई प्याज सहित अन्य सब्जियों में देखने को मिलता है। इस पर काबू पाना ज़रूरी है। थोक मंडियों में प्याज़ की आवक लगातार कम होने की वजह से भी दामों में इज़ाफ़ा हुआ है। सिर्फ पटना की बात करें तो हर रोज़ 300 टन से ज्यादा प्याज़ की बिक्री होती है।
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से बिहार में प्याज़ की आवक होती है। इस बार बेमौसम बारिश की वजह से फ़सल बर्बाद हो गई जिस वजह से प्याज़ की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोल्ड स्टोरेज में रखे प्याज़ से पूर्ति की जा रही है। उसमें भी ज्यादातर प्याज़ सड़ चुके हैं। अगले महीने प्याज़ की आवक बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।
प्याज के अलावा दूसरी सब्ज़ियों के दामों में भी इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। गाजर, खीरा और बीट की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। गाजर की 40 रुपये से लेकर 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं 50 रुपये से लेकर 60 रुपये किलो तक बिक रही है। इसके अलावा 50 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति किलो तक बीट बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications