Bihar News: असम के बाढ़ का पानी बिहार में घुसा, अचानक बढ़ गया बागमती नदी का जल स्तर

Bihar News: असम में इन दिनों बाढ़ से 19 जिलें प्रभावित हैं। असम में बाढ़ की स्थिति के कारण 19 जिलों के लगभग 4.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब असम के बाढ़ का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में असम में बाढ़ के बाद बागमती नदी में जल स्तर में वृद्धि देखी गई। औराई के अंचल अधिकारी रामानंद सागर ने कहा है कि बागमती नदी में जल स्तर अचानक बढ़ गया है। हम स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

bihar news

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की वजब से सिर्फ 4.89 लाख लोग प्रभावित ही नहीं हुए हैं बल्कि कुल 3 लोगों की मौत भी हो गई है। असम के नलबाड़ी जिले और बजाली में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। जिसके चलते लाखो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

असम में बचाव कार्य के लिए असम एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को बुलाया गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक अकेले बजाली जिले में लगभग 2.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद नलबाड़ी में 80,061 लोग, बारपेटा में 73,233 लोग, लखीमपुर में 22,577 लोग, दर्रांग में 14,583 लोग, तामुलपुर में 14180 लोग, बक्सा में 7,282 लोग, गोलपारा जिले में 4,750 लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के पानी से 10782.80 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है। वहीं बाढ़ की वजह से 54 राजस्व मंडलों के तहत 1,538 गांव प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के बाद, ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर जोरहाट जिले के नेमाटीघाट और धुबरी में, मानस नदी एनएच रोड क्रॉसिंग पर, पगलादिया नदी एनटी रोड क्रॉसिंग पर, पुथिमारी नदी एनएच रोड क्रॉसिंग पर खतरे के स्तर के निशान से ऊपर बह रही है।

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 140 राहत शिविर और 75 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं और 35142 लोगों ने इन राहत शिविरों में शरण ली है। दूसरी ओर कई अन्य लोगों ने सड़कों, ऊंचे इलाकों और तटबंधों पर शरण ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+