Bihar News: नीतीश के बयान अमेरिकी कलाकार ने दी तीखी प्रतिक्रिया, अगर मैं भारतीय होती तो...
Nitish Kumar Controversy, Mary Millben On Bihar CM: बिहार के सीएम नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण पर ज्ञाम देकर बुरी तरह फंस चुके हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि माफी मांगने के बाद भी सीएम नीतीश कुमार को आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। देश से लेकर विदेश तक उनके बयान की निंदा की जा रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों से यह लगता है कि रात में गंदी फिल्में देख रहे हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विवादास्पद बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार मैरी मिलबेन ने निशाना साधा है।

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने निशाना साधते हुए कहा सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की ही मांग कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर वह हिंदुस्तान की निवासी होती तो, बिहार का रुख करते हुए सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का चुनाव लड़तीं।
मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के भाइयों और बहनों, नमस्ते। देशभर में 2024 के चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। ख़ासतौर से भारत और अमेरिका में चुनाव के दौरान पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को खत्म करने का मौक़ा मिलता है। अच्छे लोगों को समाज सुधारने के लिए मौका दिया जाता है।
आज बिहार में महिलाओं के मान सम्मान को चुनौती दी जा रही है। मेरा यही मानना है कि सीएम नीतीश कुमार की इस चुनौती का जवाब उनके खिलाफ चुनाव लड़क देना चाहिए। एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती तो बिहार जाकर खुद सीएम पद के लिए चुनाव लड़ती।
मेरा मानना है कि अब सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफ़ा देने का वक्त आ गया है। बिहार में सियासी फिज़ा बदलनी चाहिए। बिहार में भाजपा को चाहिए कि एक महिला को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाए। यही महिला सशक्तिकरण एवं विकास की सच्ची भावना होगी।











Click it and Unblock the Notifications