Bihar News: बिहार में मनचलों की खैर नहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिया बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा आदेश
Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है। मंगलवार (25 नवंबर) को उन्होंने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है। बिहार सरकार ने राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों के बाहर अब पिंक पुलिसिंग व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बेटियां निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई करें। बच्चियों की सुरक्षा के लिए परिवार के लोग भी बेफिक्र रहें।
स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों पर लगाम लगाने के लिए पिंक फोर्स तैनात की जाएगी। छात्राओं को किसी भी तरह की छेड़खानी या परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए शिक्षण संस्थानों के बाहर विशेष फोर्स तैनात की जाएगी। गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक के बाद यह निर्देश दिया गया है।

Bihar News: भू माफिया और बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई
- गृहमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में भू माफिया और बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- उन्होंने कहा कि ऐसे माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ संगठित अपराध के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि बिहार पुलिस अब किसी भी तरह के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर समझौता नहीं करने वाली है।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस में बड़ा धमाका, 7 नेताओं को किया बाहर—क्या पार्टी में नया विद्रोह शुरू होने वाला है?
Samrat Chaudhary ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की बात दोहराई। पिछले 20 साल में यह पहली बार है जब बिहार में बीजेपी का कोई नेता गृह मंत्रालय संभाल रहा है। इससे पहले यह विभाग हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहता था। इस बार बीजेपी ने होम मिनिस्ट्री का कोटा हासिल किया और यह अहम विभाग सम्राट चौधरी को दी है।
बिहार में बुलडोजर मॉडल की भी चर्चा
गृहमंत्री के पद संभालने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ यूपी की तरह कड़ी कार्रवाई हो सकती है। यूपी में बीजेपी सरकार द्वारा बुलडोजर कार्रवाई सुर्खियों में रही है, और अब बिहार में भी इसे लेकर संभावनाओं की बात की जा रही है। हालांकि, चौधरी ने खुलकर इस पर कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन इतना स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में RJD ने खेला होता BJP वाला गेम, तो नीतीश नहीं होते CM, NDA होती फेल!












Click it and Unblock the Notifications