अपने से दोगुने उम्र की चाची के साथ फरार हुआ भतीजा, और फिर...
मामला बिहार के कटिहार जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव का है जहा के रहने वाले रवि कुमार की पत्नी प्रीति देवी कल रात अपने भतीजे के साथ दो बच्चे को रोता बिलखता छोड़ फरार हो गई।
पटना। रिश्ते को शर्मसार करते हुए अंधे प्यार की कहानी अधिकतर सुनने को मिलती है जहां प्यार में अंधा प्रेमी रिश्ते नाते को छोड़ प्रेमिका के साथ फरार हो जाता है पर यहां एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनने के बाद आप दांतों तले उंगली दबाने लगेंगे मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां अपनी मां की उम्र की सगी चाची के साथ नाबालिक भतीजे को प्यार हो गया। प्यार मे अंधी चाची, भतीजे के साथ रिश्ते की सारी अहमियत को छोड़ शारीरिक संबंध बनाने लगी । धीरे-धीरे इन दोनों की बात शादी तक पहुंची और हमेशा एक दूसरे के साथ रहने के लिए लोकलाज छोड़ घर से फरार हो गए। 2 बच्चे की मां के साथ फरार हुआ 17 वर्षीय नाबालिग भतीजा की अजब प्रेम की गजब कहानी जब थाने पहुंची तो पुलिस वाले भी चकरा गए और मामला दर्ज करते हुए दोनों की खोज करने लगे।

मामला बिहार के कटिहार जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव का है जहा के रहने वाले रवि कुमार की पत्नी प्रीति देवी कल रात अपने भतीजे के साथ दो बच्चे को रोता बिलखता छोड़ फरार हो गई। पत्नी के घर से फरार हो जाने के बाद घर वालों के द्वारा काफी खोजबीन की गई पर उसका कहीं पता नहीं चला तो थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज कराने पहुंचे महिला के पति रवि कुमार ने जब कहा वह अपने भतीजे के साथ फरार हो गई है तो पुलिस वाले भी चकरा गए क्योंकि भतीजे की उम्र 17 तो चाची की उम्र 34 साल थी। यह अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा पूरे जिले में बड़े ही जोरों पर है।
पुलिस को जानकारी देते हुए उसके चाचा और लड़के के पिता सरवन कुमार ने बताया कि कई बार लड़के को चाची के साथ बंद कमरे में देखा गया था पर लोग चाची भतीजे के पवित्र रिश्ते को देख कुछ भी नहीं कहते थे। इसी बीच दोनों हमेशा एक रहने के लिए फरार हो गए। मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि पुलिस चाची भतीजे के प्रेम प्रसंग को अलग-अलग बिंदुओं से जांच कर रही है। क्योंकि 17 साल के लड़के द्वारा 34 साल की महिला को लेकर फरार होने का मामला कुछ अटपटा लग रहा है। ऐसा भी हो सकता है महिला ही उस लड़के को लेकर फरार हो गई होगी फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications