बिहार के बेगुसराय में मुस्लिम पड़ोसियों से तंग आकर मुस्लिम वकील ने किया धर्म परिवर्तन
पटना। बिहार स्थित बेगुसराय से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां अपने मुस्मिल पड़ोसियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए 46 वर्षीय शख्स ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बेगुसराय निवासी मुस्लिम वकील मोहम्मद अनवर ने अपने 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद आमिर और 9 वर्षीय बेटे मोहम्मद शाबिर के साथ वैदि मंत्रों के उच्चारण के दौरान धर्मपरिवर्तन कर लिया।

मुस्लिम हैं पड़ोसी
धर्म परिवर्तन के बाद अनवर का नाम आनंद भारती और उसके दो बेटों का नाम क्रमशः अमन और सुमन भारती हो गया है। आनंद ने कहा कि उनकी पत्नी शबनम भी जल्द ही धर्म बदल लेंगी। आनंद ने जानकारी कि वो बेगुसराय के पोखरिया में 18 साल से रह रहे हैं। जहां उनका घर है वहां अधिकतर मुस्लिम लोग ही रहते हैं।

है एक परिवार जो करता रहा परेशान
आनंद के अनुसार वहां एक सैयद परिवार है जो खुद को इस्लाम का ठेकेदार समझता है। वो बीते सात महीने से मेरा शोषण कर रहे थे। कभी कहते थे कि मैं बमुश्किल नमाज अदा करता हूं। कई बार तो मेरे घर के बाहर हड्डियां फेंक चले जाते थे।

मिली थी धमकी
आनंद ने कहा कि मैं खुद को एक मानवतावादी मानता हूँ। मैंने मंदिरों के निर्माण के लिए दान दिया है। ऐसी बातें मुस्लिम पड़ोसियों को परेशान करती हैं, वो अक्सर मुझसे पूछते थे कि मैं गोमांस क्यों नहीं खा रहा हूं और मेरे बेटे को मदरसे में क्यों नहीं भेजा? आनंद ने कहा कि उन्हें लगभग 40 मुस्लिमों ने कथित तौर पर 2 जुलाई को "इस्लाम के बुनियादी मानदंडों" का पालन नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

मैंने खुद लिया फैसला
आनंद ने कहा कि उनका फैसला किसी के प्रभाव में आकर नहीं लिया गया है। 46 साल की उम्र में, कोई भी मेरे निर्णय को प्रभावित नहीं कर सकता। मैं उपहास का पात्र बन कर घुटन महसूस कर रहा था। मैंने एक हलफनामा दिया है जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मैंने अपनी इच्छा से अपना निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications