Bihar: 'BJP वॉशिंग मशीन, जल्द खत्म होगा उनका पाउडर', तेजस्वी यादव ने इस्तीफे की मांग पर कसा तंज
Bihar Monsoon Session:मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में बीजेपी ने लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की। जबरदस्त हंगामा किया। कुर्सियां भी फेंकीं।
Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। कुर्सियां फेंकीं। उन्होंने लैंड फॉर जॉब केस में तेजस्वी यादव का इस्तीफे मांगते हुए हंगामा किया। सिर्फ 16 मिनट ही सदन की कार्यवाही चल सकी। वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से मुखातिब होकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने क्या अपराध किया है कि वे मुझे भ्रष्ट कह रहे हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि छगन भुजबल जेल होकर आए और बीजेपी उनका माला पहनाकर स्वागत कर रही है। क्या बीजेपी भ्रष्टाचारी नहीं है? बीजेपी वॉशिंग मशीन है। लेकिन, अब उनका पाउडर खत्म हो रहा है। मैन्युफैक्चरिंग बंद हो जाएगी। बीजेपी बदनामी की फैक्ट्री, थोक विक्रेता और वितरक कंपनी है।

'बीजेपी का मकसद बस हंगामा करना'
Recommended Video
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव यहीं नहीं रूके। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं है। सदन चलने देना चाहिए, लेकिन चलने नहीं दिया जा रहा। बीजेपी के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए बहस से बच रहे हैं। हम उनके सभी सवालों का जवाब देंगे। बीजेपी का मकसद सिर्फ हंगामा करके सदन को रोकना है।












Click it and Unblock the Notifications