बिहारः कमरे में सो रही बेटी को तीन लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया
मोकामा। बिहार के मोकामा जिले के हाथदीह थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9 की छात्रा को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। मृतक छात्रा की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने का आरोप मृतका के पड़ोस में रह रहे प्रदीप राज और उसके तीन दोस्तों पर लगाया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने हाथदीह थाने का घेराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

कमरे में सो रही थी शिवानी
इसके बाद लोगों को समझाया गया फिर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात को खाना खाकर सभी छत पर सो रहे थे और शिवानी ऊपर के कमरे में सो रही थी। सुबह करीब 3 बजे शिवानी के चिल्लाने की आवाज आई जब घर के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवानी आग की लपटों से घिरी हुई है और इसी दौरान प्रदीप राज अपने तीन दोस्तों के साथ भागता हुआ नजर आया।

लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
बेटी को बचाने के लिए मां ने काफी कोशिश की और इस दौरान वह भी झुलस गई। आनन-फानन छात्रा को मरांची स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान झुलसी मां का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। छात्र की मां ने हाथीदह थाने में प्रदीप राज उर्फ गोंगा सहित उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपितों ने कमरे में सो रही शिवानी पर पहले केरोसन छिड़का, फिर आग लगा दी।

पड़ोसी युवक पर लगा हत्या का आरोप
आरोपित प्रदीप राज उर्फ गोंगा महेंद्रपुर निवासी स्व. कारू महतो का नाती है। काफी लंबे समय से वह पूरे परिवार के साथ अपने नानी गांव में ही रहता है। प्रदीप का पिता विनोद महतो भी यहीं रहकर मजदूरी करता है। घटना के बाद से प्रदीप और उसके साथी फरार हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद आरोपित के ननिहाल वाले घर का सारा सामान लेकर भाग गए। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।












Click it and Unblock the Notifications