बिहार में एक और मॉब लिंचिंग, अपहरण के शक में 3 की पीट-पीटकर हत्‍या

पटना। पटना। बिहार में मॉब लिंचिंग का एक और मामला सामने आया है। घटना बेगूसराय में हुई, जहां ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्‍स ने घटनास्‍थल पर दम तोड़ दिया है, जबकि बाकी दो लोगों की अस्‍पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोगों की हत्‍या स्‍कूली छात्रा के अपहरण के शक में की गई है।

 Bihar Mob lynching in begusarai three people death

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर का है। ग्रामीणों का दावा है कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ककहरा में सुबह करीब 10:30 बजे हथियारों से लैस तीन अपराधी दाखिल हुए थे। जहां स्कूल की प्रधान अध्यापिका बीमा कुमारी पर हथियार हथियार तानते हुए स्कूल में पढ़ रही 5वीं क्लास की बुलाने के लिए कहा। इसी बीच ग्रामीणों को मामले की भनक लगी तो वे एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते करीब 500 ग्रामीण घटनास्‍थल पर पहुंच गए और तीनों की जमकर पिटाई कर दी।

कुछ दिनों पहले बिहार के वैशाली जिले के जन्दाहा चकिसा गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया था। यहां आक्रोशित भीड़ ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला था। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही मॉब लिंचिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए कई राज्‍यों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने राज्‍यों से रिपोर्ट पेश करने को कहा था, लेकिन सिर्फ 9 राज्‍यों ने मॉब लिंचिंग पर रिपोर्ट पेश की है।

मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि मॉब लिंचिंग को लेकर कानून बनाने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का गठन किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 9 राज्य सरकारों ने रिपोर्ट दाखिल की है, अन्य राज्य भी जल्‍द अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करें। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+