बिहार: राजद विधायक पर जानलेवा हमला, पास बैठे अध्यापक को लगी गोली

बेगुसराय। बिहार के बेगुसराय में विपक्षी दल राजद के विधायक उपेंद्र पासवान पर जानलेवा हमला हुआ है। शुक्रवार शाम को बदमाशों ने उन पर उस वक्त गोली चलाई जब वो अपने घर पर ही थे। विधायक गोली से बच गए लेकिन उनके पास बैठे एक टीचर को गोली लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पासवान बेगूसराय के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। उपेंद्र पासवान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी। घटना शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की है।

Paswan in Begusarai

शुक्रवार शाम को उपेंद्र पासवान गढ़पुरा थाना के कुम्हारसो गांव में अपने घर के पास लोगों से बातचीत कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशो ने आकर विधायक पर गोली चला दी। बदमाशों ने दो गोली चलाई। विधायक तो हमले में बच गए लेकिन उनके पास में बैठे कुम्हारसो गांव के स्कूल के अध्यापक नवलकिशोर को गोली लग गई। पेट में गोली लगने से अध्यापक की हालत बिगड़ गई, उन्हें लेकर गांव के लोग बेगूसराय पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमला करने के बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए भागने में कामयाब हो गए। विधायक पर हमले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विधायक आवास पर भीड़ के चलते कई थानों की पुलिस घटनास्थल वहां पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+