फ्री में सब्जी नहीं देने पर नाबालिग को बाइक लूट में फंसाया, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

पटना। पटना पुलिस की एक और करतूत सामने आई है जिसमे एक निर्दोष को दोषी बनाकर फंसाने का मामला सामने आया है। यह मामला मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के संज्ञान में आने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया और एक सब्जी वाले को न्याय दिलाने के लिए नीतीश कुमार ने जांच के आदेश पटना के जोनल आईजी नैयर हसनैन खान को सौंप दिए हैं। दो दिन के अंदर इस मामले की जांच मुख्यमंत्री को सौंपनी होगी।

bihar Minor was trapped in case for not giving vegetable in free, inquiry ordered by Chief Minister

मुफ्त में सब्जी नहीं देने पर पटना पुलिस द्वारा नाबालिग सब्जी विक्रेता को बाइक लूट मामले का आरोपी बनाकर जेल भेजे जाने के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार द्वारा संज्ञान लिए जाने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष दिशा निर्देश पर पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरिक्षक नैयर हसनैन खान, डीआईजी राजेश कुमार और एसएसपी मनु महाराज ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर स्थित पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान आईजी ने पीड़ित नाबालिग के पिता सुखल पासवान से अकेले में बात कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।

सब्जी विक्रेता को आपराधिक मामले में पुलिस द्वारा फंसाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश पटना आईजी को दिया था उसी आदेश के बाद आज आरोपी बनाये गए पंकज के परिजनों से मुलाकात के बाद पटना बेउर जेल में जांच करने के लिए अपने पूरे महकमे के साथ आईजी नैयर हासनैन डीआईजी राजेश और एसएसपी मनु महराज के साथ पहुंचे थे और आपराधिक मामले में फंसे युवक पंकज से जेल के अंदर पहुंचकर पूछताछ की थी। साथ ही उससे सम्बंधित दस्तावेज की भी जांच की है। लगभग आधे घंटे तक जेल में रहने के बाद वापस चले गए। गौरतलब है कि दो दिन के अंदर ही रिपोर्ट देना है और मुख्यमंत्री के संज्ञान में आये पंकज नाबालिग है और बालिक बनाकर कदमकुआ थाना से जेल भेजा गया था। वह पिछली 22 मई से बुर जेल में बंद है।

इस दौरान संवाददाताओं द्वारा पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस महानिरिक्षक ने मामले की जांच की बात दोहराते हुए इस पर सीधे तौर पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। आईजी का कहना था कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे वह किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि बीते 19 मार्च को मुफ्त में सब्जी नहीं दिए जाने पर अगम कुआं पुलिस ने बाईपास पुलिस के सहयोग से किशोर को बाइक लूट कांड का आरोपी बना कर उसे बालिग बताकर जेल भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+