राजनीति में उतरे DGP गुप्तेश्वर पांडे का NDA में स्वागत है: बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वीआरएस लेकर राजनीति में कूदने वाले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे की चहुंओर चर्चा हो रही हैं। वे खुद पार्टी बनाएंगे या किसी और दल का हिस्सा बनेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है। मगर, इसी बीच जद्यू नेता व मंत्री विनोद नारायण झा ने गुप्तेश्वर पांडे की तारीफ की है।

Recommended Video
विनोद नारायण झा ने कहा कि, ''डीजीपी साहब का एनडीए में स्वागत है। हम जानते हैं कि, उन्होंने सामाजिक जीवन में भी अच्छा काम किया है। अब वे राजनीति में आ गए हैं, एनडीए में आएं तो हमें ताकत मिलेगी। उन्होंने तो काफी लम्बे समय तक पुलिस में काम किया है, उससे तो स्वाभाविक रूप से हमें मजबूती मिलेगी।''

हाजीपुर पहुंचे विनोद नारायण झा ने गुप्तेश्वर पांडे के सियासी परेड के सवाल पर कहा कि, ''डीजीपी साहब के लम्बे पुलिसिया अनुभव का सियासत को भी फायदा होगा। हमने अखबारों में देखा है कि वे सामाजिक जीवन में आएंगे। उनका स्वागत है।''
ज्ञातव्य है कि, गुप्तेश्वर पांडे ने राजनीति में आने के लिए बिहार डीजीपी के पद से इस्तीफा दे दिया है।हालांकि, अभी तक अपने अगले प्लान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इशारा साफ है कि अब बिहार की राजनीति में कदमताल करते दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications