Bihar News: 'नीतीश बाबू' के राज में कार से शराब लूट रही भीड़, शराबबंदी काला सच उजागर, देखें वीडियो
Bihar News, Liquor Loot Viral Video: बिहार में शराबबंदी को लेकर 'नीतीश सरकार' लाख दावे करती रही हो, लेकिन ज़मीनी हक़ीकत कुछ और ही है। आये दिन अवैध शराब की बिक्री हो रही है, ज़हरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है। वहीं विभिन्न ज़िलों से शराब लूटने की खबर भी सामने आ रही है।
शराबबंदी के काले सच को उजागर करने का ताज़ा मामला बिहार के सीवान ज़िले का है, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार से लोग शराब लूटते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से लोगों कार से शराब की बोतलें लेकर भाग रहे हैं।

सीवान जिला के सीवान-शीतपुर मेन रोड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों की मावें तो बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव के पास सोमवार की दोपहर में कार और बस के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई।
Recommended Video
बसंतपुर की तरफ से कार सीवान की तरफ़ जा रही थी, वहीं सीवान से पटना की तरफ़ कार जा रही थी। इसी दौरान कार और बस में ज़ोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस ड्राइवर मौक़े से फरार हो गया।
हादसे के बाद जब ग्रामीण मौक़े पर पहुंचे तो देखा की कार में शराब रखी हुई है। फिर क्या था लोगों ने शराब की लूट शुरू कर दी। कार के ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल बैठा दिया और शराब लूटने लगे। देखते ही देखते खबर आग की तरह फ़ैल गई। पुलिस के पहुंचने तक लोगों ने जमकर शराब लूटी और प्रशासन को देखते ही फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications