मधुबनीः बिहार में 4 की मौत, दरभंगा जयनगर के बीच मुख्य सड़क पर ट्रक-बोलेरो में हुई खतरनाक भिड़ंत

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के पास दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क पर बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जयनगर थाने के अपर थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

bihar madhubani road accident many people died

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी मरने वाले एक ही परिवार के थे और सड़क किनारे औफधीय दवा बेचने का काम करते थे। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। चश्मदीदों के मुताबिक बोलेरो दरभंगा की तरफ से जयनगर जा रही थी। बोलेरो दुल्लीपट्टी डीबी कॉलेज के पास जैसे ही पहुंची वैसे ही अनाज लदे ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो के अंदर दब लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को गाड़ी से निकाला गया। दुर्घटना होते ही स्थानी लोग मदद करने में जुट गए। हादसे में दो बच्चे, एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

वहीं दो महिलाएं और एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के रहने वाले थे। थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः दंतेवाड़ाः पिकनिक से लौट रहे 6 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एसयूवी में 13 लड़के-लड़कियां थे सवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+