Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election Results 2024 Live: बिहार में NDA समर्थित लोजपा(र) उम्मीदवार शांभवी ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Bihar LS Election Result Live: बिहार की सभी 40 सीटों पर आज चुनाव परिणाम जारी हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य में मतगणना के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। जहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।बिहार में मुख्य मुकाबला भाजपा (एनडीए) और राजद (इंडिया गठबंधन) के बीच है। दोनों गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

ऐसे में बिहार की हर एक लोकसभा सीट से जुड़े चुनावी परिणाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ...

Bihar Election Result 2024

LIVE Feed
Jun 04, 2024, 10:16 PM IST

Bihar Election Results 2024:देश में मोदी का मैजिक हुआ फेल: मुकेश सहनी

Mukesh Sahani On Lok Sabha Chunav Result: वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि न बिहार और न ही देश में मोदी मैजिक चला। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 400 पार के नारेबाज़ी की हवा निकल गयी। देश की जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया-महागठबंधन के प्रति जनता से मिले सहयोग तथा समर्थन के लिए तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं।
Jun 04, 2024, 6:06 PM IST

Bihar Election Results 2024: सीवान में JUD की विजय लक्ष्मी आगे, हेना शहाब पीछे

Bihar Election Results 2024: सीवान लोकसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा 65 हजार वोटों से आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय हेना शहाब पीछे हैं।
Jun 04, 2024, 5:54 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result: NDA और INDIA किसको कितनी सीटें?

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result: बिहार में भाजपा 11 सीटों पर आगे और एक सीट जीत चुकी है। वहीं JDU 12 सीटों, लोजपा (र) 5 सीटों, जीतन मांझी की हिदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर आगे है। वहीं राजद 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे दिख रही है।
Jun 04, 2024, 3:48 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024: चिराग पासवान की पार्टी ने सभी सीटों पर बनाई बढ़त

LJPR Bihar Chunav Result 2024: बिहार में एनडीए की सहयोगी दलों में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (र) हाजीपुर, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया और जुमई में बढ़त बना चुकी है। सियासी गलियारों में यह माना जा रहा है कि सभी पांचों सीटों पर चिराग जीत चुके हैं।
Jun 04, 2024, 3:01 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024: निर्दलीय उम्मीदवारों में बिहार में बिगाड़ा राजद का खेल

Bihar Election Results 2024: बिहार की दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने महागठबंधन का खेल बिगाड़ दिया है। सीवान संसदीय क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी हेना शहाब और पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव की वजह से लालू की पार्टी चुनावी रेस से बाहर होते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Jun 04, 2024, 2:20 PM IST

Bihar Chunav Result 2024: काराकाट लोकसभा में पवन सिंह ने बिगाड़ा NDA का खेल

Karakat Lok Sabha Election 2024 Result: काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक कर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का खेल बिगाड़ दिया है। महागठबंधन उम्मीदवार CPIML नेता राजा राम 1 लाख 67 हज़ार 151 वोटों के साथ पहले नंबर पर 50 हज़ार 423 वोटों से बढ़त बना चुके हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा 1 लाख 20 हज़ार 899 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा पवन सिंह 114226 वोटों के साथ तीसरे नंबर हैं।
Jun 04, 2024, 2:01 PM IST

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: NDA समर्थित उम्मीदवार विजय लक्ष्मी ने RJD उम्मीदवार को पछाड़ा!

Siwan Lok Sabha Election 2024 Result: बिहार के सीवान लोकसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार विजय लक्ष्मी 73 हज़ार 341 वोट हासिल कर 7 हज़ार 970 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी हेना शहाब 65 हज़ार 371 वोट हासिल करते वह दूसरे नंबर हैं। वहीं महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी 37 हज़ार 677 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
Jun 04, 2024, 1:53 PM IST

Bihar Election Results 2024: बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने महागठबंधन उम्मीदवार को छोड़ा पीछे

Begusarai Lok Sabha Election 2024 Result: बेगूसराय लोकसभा सीट पर महागठबंधन समर्थित सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को गिरिराज सिंह ने काफी पीछे छोड़ दिया है। एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह 3 लाख 75 हज़ार 030 वोटों के साथ 31 हज़ार 633 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 1:47 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result: भागलपुर में महागठबंधन उम्मीदवार अजीत शर्मा बहुत पीछे

Bhagalpur Lok Sabha Election 2024 Result: भागलपुर लोकसभा सीट पर महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार अजीत शर्मा काफी पीछे हो चुके हैं। एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार अजय मंडल ने 45 हज़ार 822 वोटों से बढ़त बना ली है।
Jun 04, 2024, 1:22 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result: NDA ने बनाई बढ़त, जानें कितने सीटों से आगे?

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result: बिहार में BJP 13, JDU 15, लोजपा (र) 5, जीतन मांझी की हिदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर आगे है। वहीं राजद 3 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं सीपीआई (ML) 2 सीटों पर आगे है।
Jun 04, 2024, 12:42 PM IST

Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार में NDA कितने सीटों पर आगे

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Result: बिहार में BJP 13, JDU 15, लोजपा (र) 5, जीतन मांझी की हिदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महागठबंधन से राजद 3 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं सीपीआई (ML) 2 सीटों पर आगे है।
Jun 04, 2024, 11:29 AM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024: गया लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम जीतन मांझी चल रहे आगे

Gaya Lok Sabha Election 2024 Result: गया लोकसभा सीट पर सातवें राउंड की गिनती के बाद एनडीए समर्थित उम्मीदवार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी 41 हज़ार 895 वोटों से चल रहे आगे। अब तक 1 लाख 61 हज़ार वोटों के साथ पहले नंबर जगह बनाए हुए हैं। वहीं महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार 1 लाख 19 हज़ार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
Jun 04, 2024, 11:11 AM IST

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में NDA और INDIA गठबंधन कितनी सीटों पर आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result: बिहार में BJP 14, जदयू 8, लोजपा (र) 4, जीतन मांझी की हिदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महागठबंधन से राजद 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे दिख रही है।
Jun 04, 2024, 10:43 AM IST

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: अररिया लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार आगे

अररिया लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप सिंह 3754 वोटों से बढ़त बना ली है। 23 हज़ार 690 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं राजद उम्मीदवार शाहनवाज 19 हज़ार 936 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं।
Jun 04, 2024, 10:37 AM IST

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: निर्दलीय उम्मीदवार हेना शहाब चल रही आगे, RJD का बुरा हाल

बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार सीवान संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हेना शहाब को 2713 वोट हासिल करते हुए, 329 मतों से आगे चल रही हैं। एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार विजयालक्ष्मी 2384 मत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। महागठबंधन समर्थिर राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी 1032 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Jun 04, 2024, 10:28 AM IST

Bihar Chunav Results 2024: बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह पीछे

बिहार की हॉट लोकसभा सीट बेगूसराय से भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह 237 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन समर्थित सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को 48469 वोट मिल चुके हैं।
Jun 04, 2024, 9:25 AM IST

Bihar Chunav Results 2024: बिहार में NDA 26 और इंडिया गठबंधन 9 सीटों पर आगे

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: बिहार में एनडीए 26, इंडिया की 9 सीटों आगे चल रही है।
Jun 04, 2024, 9:22 AM IST

Bihar Chunav Results 2024: उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पीछे

Bihar Chunav Results 2024: उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 9:21 AM IST

Bihar Chunav Results 2024: जेडीयू के संजय झा ने की बड़ी अपील

Bihar Chunav Results 2024: जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के लिए आज बड़ा दिन है। जनता-जनार्दन का जनादेश चाहे जो भी हो, उसको खुले मन से स्वीकार करना है। असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में तनाव पैदा ना करें।
Jun 04, 2024, 8:37 AM IST

Bihar Chunav Result: बिहार में NDA 15, इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर बढ़त

Bihar Chunav Results 2024: बिहार में अभी पोस्टल बैलेट की गणना में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। बिहार में NDA 15 और इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर आगे है।
Jun 04, 2024, 8:25 AM IST

Bihar Chunav Result 2024: रामकृपाल यादव बोले- लालू परिवार ने सब हथकंडे अपनाए, मुझे जीत का भरोसा

Bihar Chunav Result 2024: बिहार की पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कहा है कि, ''लालू परिवार ने सब हथकंडे अपनाए लिए हैं। वोट खरीदने के लिए इन्होंने पैसे बांटे, मेरे उपर गोली भी चलवा दी है। लेकि मुझे अपनी जीत का पूरा भरोसा है।''
Jun 04, 2024, 7:30 AM IST

NDA और INDIA गठबंधन के नेता जश्न की तैयारी में जुटे

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। कई दिग्गज नेताओं की शाख दांव पर लगी है। वहीं एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता अपने-अपने जीत का दावा करते हुए जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
Jun 04, 2024, 12:42 AM IST

आज जारी होंगे चुनाव परिणाम

बिहार की सभी 40 सीटों पर आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद धीरे-धीरे नतीजे आना शुरू होंगे। राज्य में 40 केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतगणना होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+