Bihar LS Election 4th Phase: बिहार में शाम 5 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ

Bihar Lok Sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज मतदान हुआ, शाम 5 बजे तक राज्य में 54 फीसदी मतदान हुआ है । आज बिहार की जिन सीटों पर मतदान हुए उनके नाम हैं, दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर और उजियारपुर, वोटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Bihar Lok Sabha Chunav Live

देखते हैं कि इस चुनावी रण में जीत किसकी होती है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 13, 2024, 6:26 PM IST

LS Eleection 2024: बिहार में शाम 5 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ

बिहार में शाम 5 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ, लोगों ने गर्मी की परवाह ना करते हुए वोटिंग की।
May 13, 2024, 5:27 PM IST

Lok Sabha election 2024: प्रधानमंत्री के शब्दों ने मुझे...

प्रधानमंत्री के शब्दों ने मुझे और मेरी मां को भावुक कर दिया है। उन्होंने मंच से जो बातें कही हैं, ये सारी बातें मेरे पिता मेरे बारे में कहा करते थे-चिराग पासवान
May 13, 2024, 4:11 PM IST

LS Elections 2024: 'बिहार में हम सभी 40 सीटें जीतेंगे'

बिहार में हम सभी 40 सीटें जीतेंगे, उजियारपुर में हमें 4 लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा दावा, विरोधियों पर जमकर कसा तंज।
May 13, 2024, 4:09 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: 3 बजे तक 45.23% मतदान

बिहार में 3 बजे तक 45.23% मतदान हुआ है। दरभंगा में 47.61%, उजियारपुर में 46%, समस्तीपुर में 47.24%, बेगूसराय में 42.57% और मुंगेर में 43.55% वोटिंग हुई है।
May 13, 2024, 3:03 PM IST

Darbhanga Lok Sabha Chunav: दरभंगा डीएम ने किया मतदान

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने चौथे चरण के मतदान के दौरान अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने वहां बने सेल्फी पॉइंट में इंक का निशान दिखाते हुए फोटो भी क्लिक कराई।
May 13, 2024, 1:46 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: दोपहर 1 बजे तक 34.44% मतदान

Voting in Bihar LS Election: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44% मतदान हुआ है। बेगूसराय में 20.93%, दरभंगा में 33.13%, मुंगेर में 35.09%, उजियारपुर में 34.90% और समस्तीपुर में 36.28% वोट डाले गए हैं।
May 13, 2024, 1:41 PM IST

Munger Lok Sabha Chunav: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav Voting: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने पैतृक क्षेत्र, लखीसराय में वोट किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी पॉइंट में फोटो खिंचवाई। मीडिया से बात करैत हुए उन्होंने कहा, "राष्ट्रवादी ताकतों की जीत होगी।"
May 13, 2024, 12:39 PM IST

Munger Lok Sabha Chunav: मुंगेर में मतदान के दौरान हिंसक झड़प

Lok Sabha Chunav Voting: मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बहिरामा मतदान केंद्र से पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प की खबरें निकल कर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार हलसी थानाध्यक्ष, एक चौकीदार और कुछ ग्रामीण इस झड़प में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
May 13, 2024, 11:53 AM IST

सुबह 11 बजे तक 22.54% मतदान

Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में सुबह 11 बजे तक 22.54 फीसदी मतदान हुआ है। दरभंगा में 22.73%, बेगूसराय में 20.93%, मुंगेर में 22.85%, उजियारपुर में 22.79% और समस्तीपुर में सुबह 11 बजे तक 23.69% वोटिंग हुई है।
May 13, 2024, 11:04 AM IST

विजय चौधरी ने उजियारपुर में किया मतदान

Ujiarpur Lok Sabha Chunav: बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने उजियारपुर में एक बूथ पर पहुंच कर अपना वोट डाला।
May 13, 2024, 11:01 AM IST

कन्हैया कुमार वोट डालने बेगूसराय में अपने गांव बीहट पहुंचे

Begusarai Lok Sabha Chunav: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार आज मतदान करने के लिए बेगूसराय में अपने गांव बीहट पहुंचे और वोट डाला।
May 13, 2024, 10:26 AM IST

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने दरभंगा में किया मतदान

Darbhanga Lok Sabha Chunav: बिहार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, हरी सहनी ने दरभंगा के एक बूथ पर पहुंच कर अपना वोट डाला। उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील भी की।
May 13, 2024, 9:56 AM IST

सुबह 9 बजे तक 10.18 प्रतिशत वोटिंग

बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.18% वोटिंग हुई है। मुंगेर में 10.26%, बेगूसराय में 8.85%, उजियारपुर में 9.31%, समस्तीपुर में 11.11%.
May 13, 2024, 9:35 AM IST

समस्तीपुर में महिला मतदान कर्मियों द्वारा पिंक बूथ का संचालन

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए महिला मतदान कर्मियों द्वारा पिंक बूथ का संचालन किया जा रहा है।
May 13, 2024, 9:10 AM IST

एक मतदान कर्मी की मुंगेर लोकसभा सीट पर मौत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच श्रीनिवास ने बताया, "एक मतदान कर्मी की मुंगेर लोकसभा सीट पर मौत हुई है। परिजनों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।"
May 13, 2024, 8:42 AM IST

गिरिराज सिंह ने लखीसराय डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने गृह जिले लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
May 13, 2024, 8:15 AM IST

मतदाताओं से अपील करूंगा...

मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें- केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+