जब लोग मना रहे थे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, MP साहब लगा रहे थे लड़कियों के साथ अश्लील ठुमके
कार्यक्रम में शामिल कुछ ऐसे लोग थे जिन्हें एमपी साहब की ये अश्लील हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने कार्यक्रम से बाहर निकलकर माननीय साहब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पटना। कार्यकर्ताओं संग होली मिलन समारोह मनाने पहुंचे LJP और एनडीए गठबंधन के सांसद रामचंद्र पासवान पर होली कि खुमारी कुछ इस तरह चढ़ी की भरी महफिल में अपने कार्यकर्ताओं के सामने वो बार-बालाओं की कमर पकड़कर अश्लील डांस करने लगे।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने भी उनकी इस हरकत में उनका साथ दिया और सांसद रामचंद्र पासवान के साथ ठुमके लगाए। बंद कमरे में चल रहे डर्टी डांस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जब ये तस्वीर खुद सांसद ने देखी तो बुरा ना मानो होली है कहकर मुंह छुपाने लगे।
ये तस्वीर बिहार के समस्तीपुर की है जहां सांसद रामचंद्र पासवान अपने कार्यकर्ताओं के बीच 'होली मिलन' समारोह मनाने पहुंचे थे। जब लोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बाते कर रहे थे तब एमपी साहब ये अश्लील डांस कर रहे थे। समारोह में पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया और कार्यक्रम कि शुरूआत की गई।




कार्यक्रम कुछ ही देर चला की सांसद पर होली की खुमारी छा गई फिर वो अपने आप को रोक नहीं सके और बार-बालाओं के साथ डर्टी डांस करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में शामिल कुछ ऐसे लोग थे जिन्हें एमपी साहब की ये अश्लील हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने कार्यक्रम से बाहर निकलकर माननीय साहब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तस्वीर वायरल होते ही ये आग कि तरह फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications