Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे शुरू, मालिक और रैयतों के लिए सर्वे से जुड़े ज़रूरी लिंक

Bihar Land Survey 2024: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भूमाफियों पर लगाम कसने के मद्देनज़र बहुत बड़ा क़दम उठाया है। बिहार सरकार द्वारा 45 हज़ार से भी ज्यादा गांवों का भूमि सर्वेक्षण (लैंड सर्वे) करवाया जा रहा है। राज्य में 20 अगस्त से ज़मीन का सर्वे शुरू हो चुका है।

बिहार में लैंड सर्वे शुरू होने के बाद लोगों के ज़ेहन में ज़मीन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सर्वे में क्या होगा, कौन सर्वे करेगा, अपनी ज़मीन की सही जानकारी कैसे मिलेगी। इन्हीं सब सवालों के जवाब आपको इस ख़बर में मिल जाएंगे। ज़मीन से जुड़ी विभिन्न जानकारियों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अपने सवालों के जवाब आसानी से हासिल कर पाएंगे।

Bihar Land Survey important links for land owners and tenants zameen survey 2024 samachar

अपने गांव में बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण की स्थिति जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ज़रूरी जानकारी ले सकते हैं। https://dlrs.bihar.gov.in/SurveyStatus.aspx

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया, विभिन्न चरणों और प्रपत्रों की जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://dlrs.bihar.gov.in/Manual

अपने गांव में अपनी ज़मीनों का ऑनलाइन स्वघोषणा पत्र जमा करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://dlrs.bihar.gov.in/Raiyat_2t_details.aspx

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के प्रत्येक चरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें। https://dlrs.bihar.gov.in/services

आपको बता दें कि बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन गतिविधि है। इसलिए संबंधित अधिकारियों ने बिहार के सभी रैयतों से अपील की है कि वह जहां भी रहें, बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण में भाग लें और अपनी भूमि के सर्वेक्षण गतिविधि पर नज़र रखें। ताकि लैंड सर्वे का काम सही तरीके से पूरा किया जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+