Ritesh Pandey : बेहद हसीन है भोजपुरी स्टार की दुल्हनिया, कहलाती है डॉ बिटिया, पढ़ें Love Story
Ritesh Pandey Love Story: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक रितेश पांडे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले की करहगर विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरे लेकिन वो कोई कमाल नहीं कर पाए। आपको बता दें कि ये सीट प्रशांत किशोर की फेवरेट थी लेकिन उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा बल्कि अपनी जगह रितेश पांडे की सीट दी थी।
आपको बता दें कि रितेश पांडे भोजपुरी के लोकप्रिय गायक-एक्टर हैं, जिनकी एक लंबी फैन फॉलोईंग है। मतगणना के बीच उनकी लव लाईफ की बात करते हैं। तो एक्टर की पत्नी का नाम वैशाली है, जो कि देखने में बेहद ही हसीन हैं।

मालूम हो कि वैशाली डॉक्टर हैं और लोग उन्हें Beauty with Brain कहते हैं। रितेश पांडे ने मई 2021 में डॉक्टर वैशाली से शादी की है, वो मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली हैं। कहते हैं कि दोनों का रिश्ता घरवालों ने ही तय किया था लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रितेश ने वैशाली को किसी इवेंट में देखा था और देखते ही उन्हें दिल दे दिया था।

दस महीने बाद ही Ritesh Pandey पापा बने थे
भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी ने साथ काम करने वाले रितेश की लंबी महिला फैनलिस्ट है इसलिए जब रितेश ने शादी की खबर दी तो काफी लड़कियों के दिल भी टूटे थे। आपको बता दें कि शादी के दस महीने बाद ही रितेश पापा बने थे, वैशाली ने बेटे को जन्म दिया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Ritesh Pandey के फेसबुक पर 2 लाख फॉलोअर हैं
आपको बता दें कि रितेश पांडे के फेसबुक पर 2 लाख फॉलोअर्स हैं और खास बात ये है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के लिए गाना गाया था 'हम मोदी संगे रहब' गाना गाया था जो कि बहुत लोकप्रिय हुआ था लेकिन जब इन्होंने जनसुराज ज्वाइन की तो लोगों को हैरानी भी हुई थी।

क्या Ritesh Pandey करेंगे कमाल?
इंस्टाग्राम पर 25 लाख और यूट्यूब पर साढ़े 4 लाख फॉलोअर्स वाले रितेश पांडे के लिए आज का दिन लकी साबित नहीं हुआ। आपको बता दें कि बिहार चुनाव में NDA भारी बढ़त के साथ 200 के पार हो गई है। वहीं, महागठबंधन और पीके को मुंह की खानी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications