कैमूरः प्रेमिका ने पहाड़ी पर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, जहां मौजूद था कुख्यात अपराधी
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, बीते 17 अप्रैल को कैमूर जिले के पहाड़ी इलाके के अधौरा प्रखंड स्थित धरती माई मंदिर के पास से शव बरामद किया गया था। मृतक की शिनाख्त भगवानपुर निवासी सत्येंद्र राम के रूप में हुई थी। उसकी पत्नी भगवानपुर प्रखंड में विकास मित्र के तौर पर काम करती है। जांच के दौरान बीते शुक्रवार को पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, मृतक का कपड़ा बरामद किया। पुलिस ने मृतक सत्येंद्र की प्रेमिका उसके पति और एक अन्य रिश्तेदार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहाड़ी पर से युवक की लाश हुई थी बरामद
घटना का खुलासा करते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि भगवानपुर के विकास मित्र किरण देवी के पति सत्येंद्र राम की लाश बीते 17 अप्रैल को पहाड़ी पर स्थित धरती माई के पास बरामद की गई थी। शव के आस-पास मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा था। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच करते हुए पाया कि मृतक सत्येंद्र राम अपनी प्रेमिका संध्या देवी से मिलने के लिए धरती माई के पास गया था, जहां उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। शव के पास से मिले पर्स में आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।

कुख्यात अपराधी की मदद से प्रेमी को उतारा मौत के घाट
युवक की बाइक भी घटनास्थल से बरामद की गई थी। हत्यारोपित प्रेमिका संध्या देवी ने एक अपराधी तूफानी पासवान को हत्या करने के लिए बुलाया था। तूफानी पासवान के ऊपर अपहरण, लूट और हत्या जैसे 31 संगीन मामले दर्ज हैं। तूफानी पासवान ने सत्येंद्र राम के ऊपर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी और प्रेमिका संध्या देवी ने अपने प्रेमी का हाथ और पैर पकड़ कर उसको मारने में मदद की थी। एसपी ने बताया कि तूफानी पासवान के ऊपर सासाराम और कैमूर के थानों में 31 मुकदमा लूट, हत्या, डकैती जैसे दर्ज हैं।

मृतक की पत्नी ने लगाया आरोप
कैमूर के सटे यूपी के जिलों में भी उसके आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। एसपी ने हत्या का कारण पति-पत्नी में सुलह के बाद प्रेमिका से बढ़ी दूरी को बताया है। मृतक की पत्नी किरण देवी का आरोप है इस महिला ने मेरे घर को बर्बाद कर दिया। मेरे पति पर अपना प्रेम जाल बिछाकर काफी पैसे हड़प लिए। जब मेरे पति ने पैसे देना और उससे मिलना बंद कर दिया तो अपने पति और एक अपराधी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications