Bihar Hooch Traged: जहरीली शराब कांड पर सुशील मोदी ने सरकार को घेरा, बोले- मरने वालों की संख्या 100 के पार

सुशील मोदी ने कहा कि सारण में जरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक है। नीतीश सरकार आंकड़ों को छिपा रही है।

sushil modi

Recommended Video

      Bihar Hooch Tragedy: Ravi Shankar Prasad का CM Nitish Kumar पर हमला | वनइंडिया हिंदी *News

      Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीने की वजह से दर्जनों लोगों को मौत हो गई। इस पूरे मसले पर बिहार की नीतीश सरकार बुरी तरह से घिरी हुई है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। इस बीच भाजपा नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कहा कि मैंने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की जिन्होंने अपनो को छपरा जहरीली शराब के चलते खो दिया है। मरने वालों की संख्या 100 लोगों को पार कर चुकी है, लेकिन सरकार आंकड़ों को छिपा रही है। पुलिस के डर की वजह से लोग अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के कर रहे हैं।

      जिस तरह से जहरीली शराब को लेकर नीतीश कुमार ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि शराब पीने से मौत तो होगी ही। उनके इस बयान पर तीखा हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने इसे निर्दयी और असंवेदनशील बयान बताया। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार जहरीली शराब पीने से मरने वालों के आंकड़े को छिपा रही है, जबरन परिवार वालों से शव का पोस्टमार्टम किए बगैर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।

      यही नहीं सुशील मोदी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि जहरीली शराब की आपूर्तिन थानों से होती थी। उन्होंने जीनत राम माझी से अपील की कि उन्हें दलितों के बीच जाना चाहिए और उनके दुख को साझा करना चाहिए। जब प्रदेश में शराब को प्रतिबंधित किया गया था तो हम लोग बिहार में विपक्ष में थे, मौजूदा नीतीश सरकार दलित और पिछड़ा विरोधी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री ने शराब पर पाबंदी लगाई है लेकिन इसके बाद 2016 में मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया गया था, ऐसे में सारण पीड़ितों को भी मदद देनी चाहिए।

      सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार एसीआरबी को सही आंकड़े तक नहीं देती है। शवों को बिना पोस्टमार्टम जलाया जा रहा है। अस्पतालों में लोगों को इलाज नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने से नीतीश कुमार ने इनकार कर दिया था, उन्होंने कहा था कि शराब गंदी चीज है, ऐसे में जो शराब पीएगा वो तो मरेगा ही।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+