Bihar News: मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत 'भव्या' का शुभारंभ, मरीज़ों को मिलेगी पेपर लेस सुविधा

Bihar Samachar: बिहार के गया ज़िला में आज (शनिवार) समाहरणालय सभा कक्ष में बिहार हेल्थ एप्लीकेशन विजनरी योजना फ़ॉर ऑल भव्या का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा इसकी शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका लक्ष्य यह है कि सभी हेल्थ सब सेंटर से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे सभी सुविधाओं को पेपर लेस किया जाए।

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि हॉस्पिटल इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम के 20 माड्यूल अर्थात अपॉइंटमेंट, क्यु, रजिस्ट्रेशन, इमरजेंसी, बिलिंग, नर्सिंग डेस्क, डॉक्टर कंसल्टेशन, लैबोरेट्री, रेडियोलॉजी, फार्मेसी, रोस्टर, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, क्वालिटी, डायट, मेडिको लीगल केस, इन्वेंटरी, स्टोर, एमआईएस, लाइंस और लॉन्ड्री इन सभी 20 माड्यूल के माध्यम से अस्पतालों में दिए जा रहे सभी सुविधाओं को पेपर लेस किया जाना है।

इसके लिए सभी स्टेट होल्डर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है उपलब्धियां का विश्लेषण एवं फीडबैक के आधार पर कार्यक्रम के क्रियान्वयक में और सुधार लाया जाएगा। सभी जिलों भव्या के रजिस्ट्रेशन एवं फार्मेसी मॉड्यूल का आरंभ किया गया है।

प्रथम चरण में चार जिले अर्थात नालंदा मुजफ्फरपुर गोपालगंज एवं सिवान में इन सभी 20 मॉड्यूल को क्रियान्वित किया गया है। गया जिले में 5 फरवरी 2024 से भव्या के सभी 20 मॉड्यूल को क्रियान्वित किया जा रहा है।

भव्या के क्रियान्वयन के मुख्य फायदे यह है कि मरीजों को दिए जा रही सुविधाओं का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा। मरीज के डिजिटल रिकॉर्ड को किसी भी अस्पताल में देखा जा सकता है। बीमारी के लक्षणों के डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर लोकलाइज्ड प्लानिंग में सहयोग मिलेगा।

मरीज को दी जा रही सुविधाओं का सत्यापन पूरी तरह से हो सकेगा। मरीज को दी गई पैथोलॉजिकल जांच का रिजल्ट मरीजों के मोबाइल पर उपलब्ध होने लगेगा। गर्भवती महिलाओं को उनके एचपी, बीपी एवं अन्य जांच के संबंध तुरंत सूचना प्राप्त हो जाएगा।

रेफरल केस का बेहतर प्रबंधन होगा। रियल टाइम में भर्ती मरीजों का मॉनिटरिंग ठीक ढंग से होगा दैनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे ओपीडी दावों के वितरण पैथोलॉजिकल जांच इत्यादि का नियत समय पर होगा। सभी सुविधाओं को इंटीग्रेटेड प्रबंधन से मरीजों के वेटिंग टाइम में काफी कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+