'किसी को भी मोदी को वोट नहीं देना चाहिए', FIR के बाद बिहार के सरकारी स्कूल शिक्षक को भेजा जेल

Bihar Govt School Teacher: 'मम्मी पापा को बोलो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट ना दें', बिहार में सरकारी स्कूल के अंदर बच्चों को बीजेपी को वोट नहीं देने का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। आरोपी शिक्षक हरेंद्र रजक कुढनी प्रखंड के अमरख राजकीय माध्यमिक विद्यालय में टीचर हैं, जिसने बच्चों से बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील की।

Bihar Govt School Teacher

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद शिक्षक पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरकारी स्कूल के शिक्षक को अपनी कक्षा में बच्चों से कथित तौर पर "किसी को भी मोदी को वोट नहीं देना चाहिए" यह कहने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि कुरहनी ब्लॉक के अमरख स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय के कई छात्रों के परिवार के सदस्यों ने शिक्षक हरेंद्र रजक के आचरण को उनके संज्ञान में लाया था।

डीईओ ने कहा, "परिवार के सदस्यों द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बच्चों को शिक्षक द्वारा बताया जा रहा था कि किसी को भी मोदी को वोट नहीं देना चाहिए क्योंकि क्योंकि मुफ्त राशन योजना के तहत अनुपयुक्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "कक्षा के कई लड़के और लड़कियों ने भी पुष्टि की कि शिक्षक हरेंद्र रजक कक्षा के अंदर ऐसी बातें कह रहा था। प्रथम दृष्टया यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था, जो किसी भी सरकारी कर्मचारी को किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में बोलकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश करने से रोकता है। इसलिए आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+