Begusarai News: सरकारी नंबर पर कॉल का जवाब नहीं देते अधिकारी, लोगों ने कहा- खानापूर्ति है सरकारी नंबर
Bihar Government ने अपने विभागों में गड़बड़ी या सरकारी मुलाज़िल के सही से काम नहीं करने पर शिकायत करने के लिए नंबर तो दे दिए हैं, लेकिन लोगों की शिकायतें दूर नहीं हुई है।

Bihar Government Directory: बिहार में सरकारी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सरकार दावे करती आ रही है। किसी भी विभाग में गड़बड़ी होने पर कॉल कर शिकायत करने के लिए नंबर भी दिए जाते हैं। सिर्फ नंबर देने से यह लगता है कि व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। लेकिन ज़मीन हक़ीकत कुछ और ही है।
बिहार सरकार ने शिकायत के लिए नंबर तो उपलब्ध करवा दिए हैं, लेकिन सरकारी नंबर पर कॉल करने पर कोई उठाता ही नहीं है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है, जहां चकिया हॉल्ट पर एक शव बरामद हुआ था। पुलिस ने हादसा बताकर मामले को अनडिफाइंड केस दर्ज कर दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है, लेकिन पुलिस मामले को हादसा बताकर दबाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित परिजन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर सारे मामले से अवगत कराया, कार्रवाई का आश्वासन भी मिला लेकिन मामला ठंडे बस्ते में ही है।
पीड़ित परिजन ने बताया कि इस मामले में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात करने के लिए सरकारी नंबर पर कॉल किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। वहीं इस मामले को बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा के संज्ञान में देने के लिए जिला अधिकारी के सरकारी नंबर पर कॉल किया किसे नहीं उठाया।
बेगूसराय जिला के आलाअधिकारी के सरकारी नंबर पर कॉल करने के बाद जब किसी ने नहीं उठाया तो, आई जी से लेकर बिहार के डीजीपी तक के सराकरी नंबर पर कॉल किया लेकिन कहीं भी कॉल का जवाब नहीं मिला। इस मामले में आम लोगों कहना है कि सरकार नंबर दे देती है लेकिन कॉल नहीं उठता है।
बिहार सरकार व्यवस्था को सुधारने की कोशिश भी करती है लेकिन विभागों की कमियां सरकार के संबंधित मंत्री तक पहुंच नहीं पाता है। राज्य सरकार को चाहिए कि एक ऐसा नंबर जारी किया जाए, जिस खुद राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मॉनिटर करें। इससे सरकार को सही जानकारी मिलेगी और प्रदेश के हालात भी सुधरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications