बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में राशन कार्ड वाले परिवारों को मुफ्त राशन, 1000 Rsकी मदद
पटना। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉक डाउन की घोषण कर दी है। इस दौरान जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है उन्हें सरकार एक महीने का राशन मुफ्त में देगी। वहीं पेशन धारकों को तीन महीने का पेंशन एडवांस में दिया जाएगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में लॉक डाउन घोषित किया गया है वहां राशन कार्ड धारकों को एक हजार रुपया दिया जाएगा।

साथ ही कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों को 31 मार्च तक स्कॉलरशिप मिल जाएगी। ये सभी घोषणाएं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। बता दें कि कोरोना देश के सभी राज्यों में खतरनाक तरीके से फैल रहा है। इसके लिए सभी राज्य सरकारें अलग-अलग तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications