बिहारः फेरे लेने के बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन तो मंडप में शादी करने की जिद्द लेकर बैठ गया दूल्हा

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच मंडप से सात फेरे लेने के बाद सभी को चकमा देकर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही दूल्हे को हुई वो जिद्द करके बैठ गया। उसने कहा कि वह बिना शादी किए अब घर नहीं लौटेगा।

दूल्हा करने लगा शादी कि जिद्द

दूल्हा करने लगा शादी कि जिद्द

दूल्हे की जिद्द को देखकर घरवालों के साथ ही गांव वाले भी परेशान हो गए। सबकी इज्जत पर बात बन आई फिर लोगों ने एक तरकीब निकाली और गांव की ही एक लड़की से दूल्हे की शादी करा दी। इसके बाद दूल्हे की जिद्द पूरी हो गई। दरअसल, गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर दूल्हा लड़की के दरवाजे पर पहुंचा फिर उसने लड़की के साथ सात फेरे लिए।

प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

सात फेरे लेने के बाद लड़की प्रेमी के साथ फरार हो गई। बरातियों के हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने अनोखा रास्ता निकाला कुछ घंटे बाद गांव की ही एक दूसरी लड़की से युवकी की शादी कराई गई। गुरुवार को पूरे दिन आसपास के क्षेत्र में महज कुछ घंटों के अंतराल पर एक युवक के दो-दो सादियां करने के मामले की चर्चा होती रही।

दुल्हन के भागने के बाद बाराती करने लगे हंगामा

दुल्हन के भागने के बाद बाराती करने लगे हंगामा

यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से युवक बारात लेकर मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव के रहने वाले अमरनाथ कुशवाहा के आया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक विवाह कार्यक्रम शुरू हुई। फेरे और कई रस्में चल ही रही थीं कि अचानक दुल्हन मंडप से फरार हो गई। दुल्हन को फरार देख दूल्हे और बाराती हंगामे करने लगे।

पड़ोसी की बेटी से कराई लड़के की शादी

पड़ोसी की बेटी से कराई लड़के की शादी

बरातियों को शांत होते नहीं देख गांव के गणमान्य लोगों ने पड़ोस की लड़की से युवक की दोबारा शादी कराने का प्रस्ताव दिया। दूल्हे की सहमति पर बराती इस पर राजी हो गए। इसके बाद आनन-फानन में उसी मंडप पर अमरनाथ कुशवाहा के पड़ोसी अर्जुन प्रसाद की बेटी से दूल्हे की दोबारा शादी कराई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+