गयाः गांव में झगड़ा करने आए लोगों को समझा रहा था युवक तभी सीने में उतार दी गोली, हो गई मौत

गया। बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गुल्ली गांव में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाना एक युवक को भारी पड़ गया। दोनों पक्षों को शांत करा रहे युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक एसएसबी जवान का भाई था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल युवक को आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त दीपक कुमार के रूप में हुई है।

bihar gaya man shot dead in dispute between two village

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के भाई के मुताबिक कुछ दिन पहले जैतीया गांव और गुलनी गांव के युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इस विवाद के बाद, जैतीय गांव के कुछ अपराधी प्रवृत्ति के युवक गुलनी गांव पहुंचे थे। गांव में घुसते ही दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।

इस दौरान, इलाके में अपनी दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की थी। वहीं, बाहरी गांव के युवकों द्वारा मारपीट की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। इन्‍हीं लोगों में दीपक भी शामिल था। चश्मदीदों के मुताबिक, गुलनी गांव के युवक दीपक कुमार ने मारपीट कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान यह बात मारपीट कर रहे लोगों को नगवार गुजरी।

अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने समझाने आए युवक दीपक कुमार को ही सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दीपक निढाल होकर मौके पर गिर पड़ा। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीण दीपक को लेकर अस्‍पताल की तरफ भागे। दीपक अस्‍पताल पहुंचता, इससे पहले बहुत देर हो चुकी थी। दीपक ने रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया था। मृतक दीपक कुमार गुलनी गांव में ही कपड़े का दुकान चलाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+