Bihar Free Bijli: कब से लागू होगी बिहार में फ्री बिजली योजना , जानें किस महीने से कम होगा बिजली का बिल

Bihar Free Bijli: बिहार में सरकार ने 150 यूनिट फ्री बिजली योजना शुरू करने का ऐलान किया है और चुनाव से पहले इसे अहम कदम माना जा रहा है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की चुनावी सफलता में फ्री बिजली और पानी को अहम कदम माना गया था। माना जा रहा है कि नीतीश सरकार ने इसी इरादे से यह फैसला लिया है। आपके मन में सवाल है कि प्रदेश में फ्री बिजली योजना कब से लागू होगी और आम उपभोक्ताओं की जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा?

इस योजना के तहत राज्य के लोगों को हर महीने 150 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवालों और शहरों में रहने वाले कम आय वर्ग के लोगों को मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। आइए इस योजना से संबंधित सभी जरूरी बातें जान लेते हैं।

Bihar Free Bijli

Bihar Free Bijli योजना कब से लागू होगी?

बिहार में अगस्त से यह योजना लागू होने जा रही है। जुलाई तक मौजूदा दर से ही बिजली बिल आएगा, लेकिन अगस्त महीने की खपत पर लोगों को 150 यूनिट तक की छूट मिलने लगेगी। इसका मतलब है कि अगस्त महीने से लोगों को 150 यूनिट फ्री बिजली बिल मिलने लगेगी। 150 यूनिट फ्री बिजली सबके लिए है। अगर किसी घर का बिल 150 यूनिट से पर आता है, तो उसे सिर्फ अतिरिक्त यूनिट का ही पैसा देना होगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी वोटरों की 'सफाई' या लोकतंत्र की हत्या? तेजस्वी यादव के खुलासे से मच सकता है सियासी भूचाल

उपभोक्ताओं की जेब पर कितना असर पड़ेगा?

बिहार में हर महीने उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलने से आम नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। अगर औसतन प्रति यूनिट 7 रुपये के रेट के हिसाब से देखा जाए, तो 150 यूनिट का बिल करीब 1000 से 1100 रुपये बनता है। जिन परिवारों का हर महीने बिजली बिल 150 यूनिट से कम बनता है उन्हें कोई रकम नहीं चुकानी होगी।

इस योजना से किसे मिलेगा लाभ?

सरकार का कहना है कि इस योजना से मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। खास तौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले कम आय वर्ग के लोगों को इस योजना से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में RJD के कितने दागी-करोड़पति? क्या यही है जनता की पसंद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+