Bihar Exit Polls 2025: एनडीए को बंपर बहुमत, RJD और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
Bihar Exit Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और सबको नतीजों के लिए 14 नवंबर का इंतजार है। हालांकि, मंगलवार शाम को कई सर्वे कंपनियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। ज्यादातर पोल में एनडीए को बहुमत का जादुई आंकड़ा छूते दिखाया गया है। इस बीच सबकी दिलचस्पी इसमें भी है कि इस चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं। आरजेडी के लिए भी यह चुनाव अग्निपरीक्षा की तरह है। एग्जिट पोल में कांग्रेस और आरजेडी में से किसका स्ट्राइक रेट बेहतर होगा?
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार घोषित किया था। मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम कैंडिडेट भी घोषित किया गया था। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने पूरे प्रदेश में चुनावी सभाएं भी की और चुनाव से पहले वोट अधिकार यात्रा भी निकाली थी। इन सबका जमीन पर कितना असर हुआ, यह तो चुनाव नतीजों वाले दिन ही पता चलेगा।

Bihar Exit Polls 2025: कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल में क्या?
- Poll Of Polls के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
- पीपल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के लिए कोई अच्छी खबर आती नहीं दिख रही है। कांग्रेस को सिर्फ 9 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Exit Poll 2025: मनीष कश्यप जीत रहे या हार रहे? जानें पश्चिम चंपारण की हर सीट का एग्जिट पोल
Bihar Exit Polls 2025: आरजेडी के लिए एग्जिट पोल में मिली-जुली राय
- आरजेडी की बात करें, तो इस बार पार्टी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस को सिर्फ 61 सीटें मिली थीं।
- पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में आरजेडी के खाते में 62-69 सीटें जाती दिख रही हैं।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में आरजेडी को 52 से 62 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
अगर कांग्रेस और आरजेडी के बीच स्ट्राइक रेट की बात करें, तो कांग्रेस काफी पीछे है। एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो इस चुनाव में भी बिहार में महागठबंधन के सरकार बनाने से चूकने के लिए कहीं न कहीं कांग्रेस का खराब स्ट्राइक रेट ही जिम्मेदार माना जाएगा। हालांकि, एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं और असल नतीजे 14 नवंबर को ही पता चलेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल के नतीजों ने बढ़ाई सियासी बहस, नेताओं ने जताए अलग-अलग दावे












Click it and Unblock the Notifications