Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल के नतीजों ने बढ़ाई सियासी बहस, नेताओं ने जताए अलग-अलग दावे
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजों ने राज्य की सियासी हवा में तहलका मचा दिया है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने दावों को लेकर जोर-शोर से सामने आ रहे हैं। राजद का दावा है कि तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करेगा, जबकि भाजपा का मानना है कि एनडीए को बिहार की जनता ने फिर से भारी जनादेश दिया है।
कांग्रेस ने भी एग्जिट पोल के आंकड़ों पर संदेह जताया है। महिलाओं और युवा मतदाताओं के रुख, पिछले अनुभव और मतदान प्रतिशत की तुलना सभी इस चुनाव को पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और नाटकीय बना रही है। पढ़िए किसने क्या कहा....

RJD ने क्या कहा?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल नतीजों के बीच राजद के नेता मृत्युञ्जय तिवारी ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा गलत साबित होते रहे हैं और भविष्य में भी गलत साबित होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि 14 नवंबर को महागठबंधन और तेजस्वी यादव बड़ी मतों से जीत हासिल करेंगे।
तिवारी ने कहा, "बिहार की जनता ने एनडीए सरकार के खिलाफ मतदान किया है और तेजस्वी को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया है। जो लोग एग्जिट पोल देखकर भ्रमित हैं, उन्हें वही रहने दें। सच्चाई परेशान हो सकती है, लेकिन हार नहीं सकती। यह निश्चित है कि बिहार में महागठबंधन और तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी।"
भाजपा नेता का विश्वास: महिलाओं और जेनरेशन Z का समर्थन
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजों को चुनौती देते हुए कहा कि महागठबंधन पहले ही हार मान चुका है। उन्होंने कहा, "कौन उन लोगों को वोट देगा जो 'लंबी उम्र माफिया की' जैसी बातें करते हैं? महिलाओं और जेनरेशन Z का समर्थन है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार में लोगों का भरोसा और समर्थन बना हुआ है।"
#WATCH | Delhi: On Bihar elections, BJP MP Manoj Tiwari says, "The Mahagathbandhan has already accepted defeat... Who will vote for those who say long live the mafia?... There is support from women... There has been a big change... The women and Gen Z support and trust PM Modi… pic.twitter.com/FQ2VthTKkb
— ANI (@ANI) November 11, 2025
भाजपा का दावा: NDA की ऐतिहासिक जीत की ओर
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए को मजबूत जनादेश मिल रहा है। उन्होंने कहा, "हमें लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। अब विकसित भारत की नींव विकसित बिहार से रखी जाएगी। बिहार की जनता फिर से एनडीए को मौका दे रही है। हम ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।"
एग्जिट पोल के आंकड़े वास्तविक परिणाम नहीं बता सकते
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने एग्जिट पोल के निष्कर्षों पर संदेह जताया। उन्होंने कहा, "वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल से पूरी तरह अलग होंगे। यदि किसी जगह मतदान अधिक हुआ है, तो वहां वर्तमान सरकार को विदाई मिलेगी। तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।"
एग्जिट पोल और नेताओं के दावे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल नतीजों ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी जीत का दावा करने का अवसर दिया है। राजद तेजस्वी यादव की जीत का दावा कर रहा है, जबकि भाजपा एनडीए की मजबूत पकड़ और ऐतिहासिक जीत का भरोसा जता रही है। कांग्रेस ने भी एग्जिट पोल के आंकड़ों को वास्तविक परिणाम मानने से इनकार किया है। 14 नवंबर को जब असली परिणाम सामने आएंगे, तभी यह साफ होगा कि जनता का रुख किसके पक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications