Bihar Chunav: तेजप्रताप इस करीबी की फोटो लेकर नामांकन करने पहुंचे, भावुक होकर बोले- जो हूं इन्हीं की बदौलत
Bihar Elections 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। उम्मीदवारों की घोषणाएं, रणनीतियां और बयानों ने राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जारी नामांकन प्रक्रिया में गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव जब नामांकन करने पहुंचे तो अलग ही नजारा देखने को मिला।
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महुआ से अपनी नामांकन प्रक्रिया एक भावनात्मक अंदाज में शुरू की। लालू परिवार से बेदखल किए गए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने हाथ में दादी की तस्वीर लिए नजर आए। इस नजारे में एक नया रंग भर दिया है।

तेज प्रताप अपनी दादी की तस्वीर साथ लेकर घर से निकले और अपनी राजनीतिक यात्रा में पारिवारिक विरासत को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। महुआ विधानसभा क्षेत्र (126) से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने तेज प्रताप भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
मैं इन्हीं के आशीर्वाद से आगे बढ़ा हूँ
जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं अपनी दादी और माता-पिता के आशीर्वाद से आगे बढ़ा हूँ। इस पवित्र अवसर पर, जब मुझे अपना नामांकन दाखिल करना है, मैं अपनी दादी को अपने साथ लाया हूँ। वह हमारे दिलों में बसती हैं। महुआ के लोग उसी का समर्थन करेंगे जो उनके लिए काम करेगा। मैंने महुआ को ज़िला बनाने और युवाओं को रोज़गार के अवसर देने के लिए काम किया है और आगे करूंगा।"
बता दें तेजप्रताप ने हाल ही में अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' का गठन किया था जिससे उन्होंने नामांकन दााखिल किया। जनशक्ति जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा थी कि तेज प्रताप यादव द्वारा 16 अक्टूबर को महुआ विधानसभा-126 के लिए नामांकन किया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।" नामांकन का कार्यक्रम महुआ अनुमंडल कार्यालय में दोपहर 1 बजे निर्धारित था। यह पहला मौका है जब वह अपने राजनीतिक भविष्य की बागडोर पूरी तरह अपने हाथों में लेकर मैदान में उतरे हैं। कौन हैं सतीश कुमार यादव? राबड़ी देवी को राघोपुर से हरा चुके हैं, क्या तेजस्वी को दे पाएंगे मात? समझिए समीकरण
तेज बोले- मुझे सिर्फ महुआ की जनता से मतलब है
इससे पहले रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उन्हें किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि केवल महुआ की जनता से मतलब है। उन्होंने स्पष्ट किया, "चुनाव का माहौल है, नेता जनता के बीच जाते हैं। मुझे फालतू लोगों से कोई मतलब नहीं, मुझे सिर्फ महुआ की जनता से मतलब है।" यह बयान तब आया जब उनसे मौजूदा विधायक मुकेश रौशन और भाई तेजस्वी को 'एक्स' पर अनफॉलो करने को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर तेज प्रताप ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications