Bihar Elections: गया में 'हम' विधायक और प्रत्‍याशी ज्‍योति मांझी पर हुआ जानलेवा हमला, अस्‍पताल में भर्ती

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के गहमागहमी भरे माहौल के बीच गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की उम्मीदवार और वर्तमान विधायक ज्योति मांझी पर बुधवार शाम जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

5 नवंबर को ये घटना गया के मायापुर सुलेबट्टा इलाके में उस वक्त हुई, जब वह खुली गाड़ी में सवार होकर चुनाव प्रचार कर रही थीं। इस हमले ने चुनावी माहौल में तनाव बढ़ा दिया है और प्रशासन पर चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है।

Bihar Elections 2025

अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एक पत्थर सीधे ज्योति मांझी के सीने पर लगा, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया और उनके समर्थकों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन प्रयास कर रही है। सत्ताधारी गठबंधन की प्रत्याशी पर हुए इस हमले ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कौन हैं ज्‍या‍ेति मांझी?

ज्योति मांझी, केंद्रीय मंत्री और 'हम' पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी की समधन हैं, जो उन्हें बिहार की राजनीति के एक प्रभावशाली परिवार से जोड़ता है। जीतन राम मांझी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

राजनीतिक रूप से ज्योति मांझी बाराचट्टी में एक मजबूत चेहरा मानी जाती हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से राजद उम्मीदवार समता देवी को हराकर जीत हासिल की थी, जबकि यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से राजद का गढ़ रहा है। इस बार भी वह एनडीए समर्थित 'हम' की उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+