Bihar Election Results: राहुल गांधी की 4 गलतियां ले डूबी महागठबंधन को, कांग्रेस के साथ RJD की भी लुटिया डुबोई
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने महागठबंधन की रणनीति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास तौर पर राहुल गांधी को हार के लिए राजनीतिक विश्लेषक सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि इस हार के पीछे सिर्फ प्रदेश स्तर की रणनीति ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी की कई गंभीर गलतियां भी कारण हैं। वोट चोरी का मुद्दा बिहार में काम नहीं कर पाया और गठबंधन के अंदर की दरार ने भी नुकसान पहुंचाया।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ दिए बयानों ने भी नुकसान पहुंचाया। वोटर लिस्ट संशोधन और वोट चोरी के आधार पर कांग्रेस और आरजेडी की प्रदेश में निकाली यात्रा का भी फायदा गठबंधन को नहीं मिला है। महागठबंधन की इस दुर्गति के लिए राहुल गांधी की चार गलतियां भी जिम्मेदार हैं।

Rahul Gandhi की ये गलतियां गठबंधन को पड़ी भारी
जमीनी मुद्दों से कटाव: चुनावी अभियान के दौरान राहुल गांधी की सभाओं में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जोर था। वह खास तौर पर वोट चोरी पर ही फोकस कर रहे थे। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संकट, बाढ़ और पलायन जैसी समस्याएं हैं। महिलाओं के लिए कई वादे किए गए, लेकिन वह मतदाताओं को भरोसेमंद नहीं लगे। इससे मतदाताओं में यह संदेश गया कि पार्टी को राज्य की वास्तविक परिस्थितियों की पर्याप्त समझ नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: कांग्रेस पुरानी गलतियों में फंसी? खुद डूबी, दूसरों को डुबोया! फिर EVM पर ठीकरा क्यों?
गठबंधन में तालमेल की कमी: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय तक असमंजस बना रहा। कांग्रेस अधिक सीटों की मांग पर अड़ी थी और आखिर तक 9 सीटों पर कोई सहमति नहीं बना पाए। वोट अधिकार यात्रा निकालने के बाद वह बिहार में सक्रिय नजर नहीं आए और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी गिरा। राहुल गांधी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय आरजेडी को भी खल गया। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता नहीं बन पाई।
चुनाव प्रचार में देरी: राहुल गांधी का देर से मैदान में उतरना भी एक बड़ी चूक माना जा रहा है। जब तक वे सक्रिय हुए, तब तक एनडीए ने चुनावी नैरेटिव पूरी तरह सेट कर दिया था। इससे कांग्रेस और आरजेडी दोनों को रणनीतिक बढ़त हासिल करने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार का बड़ा भईया कौन? 5 पॉइंट में समझिए BJP-JDU का इंटरनल गणित!
वोट चोरी के आरोप और छठ पूजा विवाद से नुकसान: भले ही राहुल गांधी ने बीजेपी और एनडीए पर कड़े हमले किए, लेकिन वह सीधे तौर पर बिहार की जनता से जुड़े मुद्दों को पकड़ने में नाकाम रहे। वोट चोरी के आरोप ने उल्टे गठबंधन को ही नुकसान किया। छठ पूजा के मौके पर पीएम मोदी पर दिए बयान ने भी बैकफायर किया। पीएम और बीजेपी ने हर चुनावी रैली में इसे भावनात्मक मुद्दा बनाकर पेश किया। इस बयान को बिहार की जनता की आस्था से खिलवाड़ करार देने का नैरेटिव सेट करने में बीजेपी सफल रही।
Bihar Election Results: महागठबंधन के लिए कई सबक
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार गठबंधन की सभी पार्टियों के लिए बहुत सारे सबक लेकर आई है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों को ही सीट शेयरिंग में देरी और जमीन पर तालमेल के अभाव का नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा, सोशल मीडिया के बजाय जमीन पर चुनावी तैयारी नहीं होने का नुकसान भी उठाना पड़ा। दूसरी ओर एनडीए ने बेहतरीन तालमेल के साथ यह चुनाव लड़ा और नतीजे उनके पक्ष में गए।
यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Election Results: इस सीट पर महज 27 वोटों से हुई हार-जीत, जानिए किसने मारी बाजी












Click it and Unblock the Notifications