Bihar Election Result: सीसीटीवी के साथ 2 लेयर सिक्योरिटी के बीच होगी काउंटिंग, सुरक्षा के लिए जबरदस्त घेराबंदी
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने से पहले सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से इंतजाम किए जा रहे हैं। मतपेटियों और वीवीपैट की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी से की जा रही है। सभी ईवीएम को कड़े सुरक्षा घेरे के अंदर रखा गया है। आयोग के अनुसार, मतगणना शुक्रवार को राज्य के सभी 38 जिलों में बने 46 केंद्रों पर होगी। राज्य सरकार की पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग ने राज्यभर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा है। मतदान में उपयोग की गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। आयोग का कहना है कि जनता के फैसले को सुरक्षित और किसी भी तरह के नुकसान या छेड़छाड़ से बचने के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

Bihar Election Result: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू
-निर्वाचन आयोग ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) को दी गई है।
-स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र के बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय जिला पुलिस संभाल रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: मतदान के बाद पार्टी कार्यालयों में सियासी सन्नाटा, अब निगाहें 14 नवंबर के नतीजों पर
-इसके साथ ही सभी स्ट्रॉन्ग रूम्स में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
Bihar Election Result: हर स्ट्रॉन्ग रूम की होगी निगरानी
चुनाव आयोग ने बताया कि हरेक स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जाएगी। परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से वरिष्ठ अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को वोटिंग से लेकर मतगणना वाले दिन तक स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
मॉक पोल या मतदान के दौरान खराब पाई गई मशीनों और ईवीएम एवं वीवीपैट को अलग से सुरक्षित रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंच सिर्फ अधिकृत अधिकारियों को ही होगी और पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग! कब होगी वोटों की गिनती? यहां है हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications