'लालू के पैरों में अंबेडकर की फोटो? राहुल गांधी एक बार आलोचना करके दिखाएं', प्रशांत किशोर का सीधा चैलेंज!

Bihar Election 2025: (Prashant Kishor): चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। रविवार 15 जून को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिहार में खुद को आरजेडी की जूनियर पार्टनर बना चुकी है और अब पार्टी पूरी तरह से तेजस्वी यादव की रहमोकरम पर है।

उन्होंने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा, "अगर मेरी बात गलत है, तो राहुल गांधी सिर्फ एक बार लालू प्रसाद की आलोचना करके दिखाएं-जिसने अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों में रखे हुए दिख रहे हैं।" किशोर ने कहा कि जब वे कांग्रेस से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे, तब भी उन्होंने देखा कि पार्टी में आत्मसम्मान की कमी है।

Prashant Kishor news

प्रशांत किशोर ने कहा, "कांग्रेस ने बिहार में खुद को आरजेडी का सहयोगी बना लिया है। पहले, राज्य कांग्रेस लालू प्रसाद की आभारी थी, अब बारी तेजस्वी यादव की है। मैं राहुल गांधी से कहता हूं कि मुझे गलत साबित करने के लिए एक छोटा सा काम करें। लालू प्रसाद की आलोचना करते हुए बस एक बयान जारी करने दें, क्योंकि उन्होंने अपने पैरों में अंबेडकर की तस्वीर रखी है।"

प्रशांत किशोर ने रेवंत रेड्डी पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधा, जिन्होंने बिहारियों पर तंज कसते हुए कहा था कि "छोटे काम करना उनके डीएनए में है"। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस बयान पर आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है।

इसके अलावा, प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर की दलित नाबालिग बच्ची की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग की और कहा कि बीजेपी सरकार दलितों की सुरक्षा में विफल रही है।

उन्होंने जेडीयू नेता अशोक चौधरी और उनकी सांसद बेटी शांभवी चौधरी पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि "शांभवी को टिकट पैसे लेकर चिराग पासवान की पार्टी से दिलवाया गया।"

प्रशांत किशोर का यह बयान बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक भूचाल की तरह देखा जा रहा है। उनकी जन सुराज पार्टी आने वाले महीनों में बड़े मोर्चे खोल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+