61 साल के Aamir Khan तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए तैयार, 14 साल छोटी महिला से ऐसे करेंगे शादी, बताया प्लान
Aamir Khan Third Wedding: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते की चर्चा हो रही थी और अब खुद एक्टर ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात ये है कि ये शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी।
मीडिया के सामने किया वेडिंग प्लान का खुलासा
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2026 को उनके मुंबई स्थित घर पर शादी का आयोजन होगा। ये कोई भव्य या ग्लैमरस समारोह नहीं होगा बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी माहौल में संपन्न होगा।

प्राइवेट तीरके से 5 जुलाई को होगी शादी
आमिर खान ने कहा कि ये दिन उनके और गौरी स्प्रैट के लिए बेहद खास है। दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त इस खुशी के मौके का हिस्सा बनेंगे। एक्टर ने अपने फैंस से भी आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगीं और कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी नई यात्रा प्यार, खुशी और सकारात्मकता से भरी रहे।
60वें जन्मदिन पर दुनिया से कराया था गौरी स्प्रैट का परिचय
इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। उस दौरान उन्होंने मीडिया से मुलाकात के दौरान गौरी स्प्रैट को सभी से मिलवाया और बताया कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने ये भी संकेत दिया था कि दोनों अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अब शादी की तारीख सामने आने के बाद इन चर्चाओं पर आधिकारिक मुहर लग गई है।
दो शादियों के बाद तीसरी बार घर बसाएंगे आमिर खान
-आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। हालांकि कई वर्षों तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
-इसके बाद आमिर खान ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी। इस रिश्ते से उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। हालांकि साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। दिलचस्प बात ये है कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता कायम है और वह कई परियोजनाओं पर साथ काम करते रहे हैं। अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस में भी उत्सुकता बनी हुई है।
कौन हैं गौरी स्प्रैट, जिन पर आया आमिर खान का दिल?
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वह फैशन और बिजनेस की दुनिया से जुड़ी रही हैं। उन्होंने लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल वह आमिर खान प्रोडक्शंस से भी जुड़ी हुई हैं और प्रोफेशनल रूप से एक्टिव हैं। आपको बता दें कि गौरी की भी पहले शादी हो चुकी है और उनके पिछले रिश्ते से एक बेटा है। बताया जाता है कि आमिर और गौरी की दोस्ती सालों पुरानी है, जो समय के साथ एक मजबूत रिश्ते में बदल गई है।
फैंस को शादी का इंतजार, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
-जैसे ही आमिर खान ने अपनी शादी की पुष्टि की, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि कई फैंस शादी की तस्वीरों और समारोह से जुड़ी झलकियों का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आमिर खान और गौरी खान ने इस खास मौके को निजी रखने का फैसला किया है लेकिन बॉलीवुड के इस बड़े सितारे की तीसरी शादी ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में चर्चा का माहौल बना दिया है।
-आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता अब एक नए मुकाम पर पहुंचने जा रहा है। 5 जुलाई 2026 को होने वाली ये शादी भले ही सादगी और निजी माहौल में आयोजित की जा रही हो लेकिन इसे लेकर फैंस और बॉलीवुड जगत में उत्साह साफ नजर आ रहा है। दो असफल शादियों के बाद आमिर खान एक बार फिर प्यार और रिश्ते पर भरोसा जताते हुए नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications