कौन हैं कटिया एविरो? फुटबॉल की दुनिया में मचा दिया बवाल, रोनाल्डो को सफाई देने पर किया मजबूर

Who is Katia Aveiro: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय संन्यास का सबसे बड़ा दावा करने वाली उनकी सगी बहन काटिया एविरो इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। रोनाल्डो के करोड़ों फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर रोनाल्डो की यह ताकतवर बहन असल जिंदगी में कौन हैं, जिन्होंने रातोंरात भाई के जीवन में भूचाल लाने का काम किया है।

काटिया एविरो का जन्म पुर्तगाल के मदीरा शहर में एक बेहद गरीब और साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने भाई क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ बचपन के वो दिन बेहद करीब से देखे हैं जब उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी और रहने के लिए एक अच्छा मकान तक नहीं था।

Katia Aveiro

क्या करती हैं काटिया एविरो?

बहुत कम खेल प्रेमी यह बात जानते हैं कि काटिया एविरो केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन के रूप में ही नहीं पहचानी जाती हैं, बल्कि वे पुर्तगाल की एक बेहद लोकप्रिय पॉप सिंगर और सफल बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने साल 2005 में रोजनाल्डा नाम से अपने म्यूज़िक करियर की शुरुआत करके कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने के बाद काटिया ने कॉस्मेटिक्स और रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाया और वहां भी बड़ी कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनके 16 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं, जो उनकी बेबाक और बोल्ड लाइफस्टाइल को खूब पसंद करते हैं।

भाई की सबसे बड़ी ढाल हैं काटिया

काटिया एविरो को रोनाल्डो के पूरे परिवार में सबसे आक्रामक और मुखर सदस्य माना जाता है, जो अपने भाई के खिलाफ एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करती हैं। जब भी मैदान पर रोनाल्डो का फॉर्म खराब होता है या मीडिया उनके ऊपर निशाना साधती है, तब काटिया उनके लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती हैं।

हाल ही में वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में जब रोनाल्डो की आलोचना हो रही थी, तब काटिया ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा था कि जो लोग रोनाल्डो से नफरत करते हैं, वे वास्तव में फुटबॉल को नहीं समझते। उनका मानना है कि गरीबी से निकलकर इतिहास रचने वाले उनके भाई पर पूरे परिवार को नाज है।

अचानक क्यों हो रही चर्चा?

पुर्तगाली मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रोनाल्डो का यह लास्ट डांस है, इससे कयास लगे कि शायद रोनाल्डो इस वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट लेने वाले हैं। बाद में रोनाल्डो खुद सामने आए और कहा कि मैं इस तरह के बड़े फैसले भावुक होकर नहीं लेता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+