Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज तारापुर से करेंगे नामांकन, मौजूद रहेंगे कई दिग्गज नेता
Bihar News In Hindi Today, (16 October): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली लिस्ट में एक बड़ा दांव चलते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने उन्हें मुंगेर जिले की प्रतिष्ठित तारापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

आज नामांकन दाखिल करेंगे सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी आज, 16 अक्टूबर को तारापुर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वर्तमान में विधान परिषद (MLC) के सदस्य सम्राट चौधरी के लिए तारापुर की यह सीट पुश्तैनी भी है, क्योंकि उनके पिता शकुनी चौधरी और मां पार्वती देवी भी इस सीट से विधायक रह चुकी हैं।
बीजेपी की पहली लिस्ट के प्रमुख चेहरे
बीजेपी द्वारा जारी 71 उम्मीदवारों की पहली सूची में कई बड़े और दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है, जबकि कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को उनकी मौजूदा सीट लखीसराय से ही उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया और तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला फैसला विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कटना रहा है। उन्हें पटना साहिब से टिकट नहीं मिला है, जहां से रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।
पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट
बीजेपी की पहली सूची में 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिनमें बेतिया से रेणु देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह जैसे नाम शामिल हैं। लोकप्रिय लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को ही बीजेपी का दामन थाम लिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, हालांकि पहली सूची में उनका नाम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications