Bihar Election Results: '90% स्ट्राइक रेट कैसे?', बिहार चुनाव परिणाम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने "वोट चोरी" का गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से बता रहा है कि किस तरह वोट छेड़छाड़ और फर्जी मतदान हुआ।

कांग्रेस का दावा है कि BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर अब व्यापक बहस छिड़ चुकी है, खासकर तब जब नतीजों में BJP+ की स्ट्राइक रेट ने कई संशय पैदा कर दिए हैं।

Bihar Election Results

Congress vote theft claim: वोट चोरी का 'सबसे बड़ा सबूत' वायरल वीडियो

कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से यह बताते हुए सुनाई देता है कि कैसे राजनीतिक दबाव में एक से अधिक वोट डाले गए। कांग्रेस इसे 'वोट चोरी' का पुख्ता सबूत बता रही है और दावा कर रही है कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खुला खिलवाड़ है। सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह मूकदर्शक बना रहा, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: RJD का वोटबैंक बरकरार, फिर भी सीटों में कन्वर्ट नहीं? तेजस्वी कहां चूके? 5 ठोस कारण समझें

Bihar election Results: 90% स्ट्राइक रेट पर सवाल

कांग्रेस का तर्क है कि बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और खराब कानून व्यवस्था के बीच BJP गठबंधन का 90% स्ट्राइक रेट व्यवहारिक रूप से असंभव है। पार्टी का कहना है कि लाखों वोट हटाए और जोड़े गए, जिनमें फर्जी पते और बिना SIR फॉर्म के बने वोटर शामिल हैं। कांग्रेस पूछ रही है कि मतदान के बाद वोटरों की संख्या कैसे बढ़ गई। ये आंकड़े चुनावी ईमानदारी पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: AIMIM, RJD, कांग्रेस और NDA, किसने कहां मात खाई? जानें सबसे चौंकाने वाले डेटा फैक्ट्स

राहुल गांधी के खुलासों पर क्यों हो रहा हमला?

कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है ताकि "वोट चोरी" के मुद्दे को दबाया जा सके। पार्टी कहती है कि राहुल गांधी ने फर्जी वोटिंग, डुप्लीकेट वोटर (Bihar voter list issue), फर्जी पते और बूथ पर लोगों को रोकने जैसी कार्रवाइयों के प्रमाण सामने रखे। कांग्रेस का दावा है कि BJP, RSS और "पालतू मीडिया" मिलकर राहुल गांधी को कमजोर दिखाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि चुनावी धांधली पर उठे सवाल दब जाएं।

ये भी पढे़ं: Bihar Election Results 2025: राजनीति से संन्यास लेंगे प्रशांत किशोर! पटना में लगा पोस्टर

कांग्रेस की अपील: 'सच को दबाया नहीं जा सकता'

Supriya Shrinate का कहना है कि BJP ने चुनाव प्रबंधन को "संस्थागत" कर दिया है, लेकिन राहुल गांधी की ओर से जारी सबूतों के बाद अब इसे छिपाना मुश्किल होगा। पार्टी लोगों से आग्रह कर रही है कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएं। कांग्रेस का दावा है कि बिहार चुनाव एक "खुला खेल फऱ्रुख़ाबादी" साबित हुआ है और समय आने पर पूरा सच सामने आ जाएगा-चाहे इसके लिए अकेला एक व्यक्ति ही क्यों न लड़ रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+