Bihar Election Results 2025: राजनीति से संन्यास लेंगे प्रशांत किशोर! पटना में लगा पोस्टर
Prashant Kishor Retirement Promise: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रशांत किशोर (PK) पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी जनसुराज पार्टी का आंकड़ा शून्य आने के साथ ही, अब उनके राजनीति से संन्यास लेने की बात कही जाने लगी है। पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टरों में 'नारी शक्ति' द्वारा प्रशांत किशोर की तस्वीर के साथ यह याद दिलाया जा रहा है कि उन्होंने खुद वादा किया था कि यदि जदयू को 25 से ज्यादा सीटें मिलीं, तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
अब जबकि जदयू ने 85 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, PK के वादे पर चर्चा तेज हो गई है। नतीजों के बाद से प्रशांत किशोर की चुप्पी भी इस रहस्य को बढ़ा रही है, और इसे राजनीतिक विश्लेषक से नेता बनने की कोशिश में लगा सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Prashant Kishor Poster: पोस्टर में क्या लिखा गया है?
बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद पटना के चौक-चौराहों पर प्रशांत किशोर (PK) के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पटना के चौक-चौराहों पर 'नारी शक्ति' द्वारा लगाए गए पोस्टर में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की तस्वीर है। इन पोस्टरों पर लिखा है, चुनाव में जदयू को 25 से ज्यादा सीट आने पर प्रशांत किशोर ने राजनीति से लिया संन्यास। यह पोस्टर PK के उस वादे को याद दिलाता है जो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अब जब जदयू ने 85 सीटों के साथ बंपर जीत हासिल की है, तो प्रशांत किशोर के राजनीति छोड़ने के वादे पर चर्चा तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: RJD का वोटबैंक बरकरार, फिर भी सीटों में कन्वर्ट नहीं? तेजस्वी कहां चूके? 5 ठोस कारण समझें
प्रशांत किशोर की रहस्यमयी चुप्पी
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से प्रशांत किशोर ने अपने संन्यास वाले बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नतीजों की घोषणा के बाद से PK ने मीडिया के सामने आकर अब तक कोई सफाई नहीं दी है। चुनाव में जनसुराज पार्टी की करारी हार और अपने ही संन्यास के वादे पर प्रशांत किशोर की यह चुप्पी राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर रही है। इसे एक राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर उनकी विश्वसनीयता और नेता बनने की उनकी महत्वाकांक्षा के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar New Cabinet: नीतीश की नई टीम कैसी होगी? कौन-कौन बनेगा मंत्री? डिप्टी CM कौन होगा? देखें संभावित लिस्ट
जदयू की ऐतिहासिक जीत
बिहार विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजों ने राज्य की राजनीति में जदयू (JDU) को एक बार फिर मजबूत किया है। पार्टी ने इस बार रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 85 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। यह जीत न सिर्फ जदयू की मजबूत स्थिति को दर्शाती है, बल्कि यह भी साफ करती है कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। जदयू के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय नीतीश कुमार के लंबे प्रशासनिक अनुभव, उनके विकास मॉडल और पार्टी की मजबूत चुनावी रणनीति को दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025 Result: 88 महिलाओं में 29 HIT, नीतीश की 'छुरियों' ने काटे RJD के गले! BJP-JDU से कितनी FIT?












Click it and Unblock the Notifications