Bihar Election 2025: तेजस्वी के आगे लालू पस्त? मतदान से 8 दिन पहले 37 नेताओं का RJD से 'मेगा निष्कासन'
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दहलीज पर खड़ी सियासत में अनुशासन की 'तलवार' चल पड़ी है। RJD ने एक ही झटके में 37 नेताओं (28 अक्टूबर को 27 नेता और 29 अक्टूबर को 10) का 'मेगा क्लीनअप' करते हुए, पार्टी से बाहर निकाल दिया। इसमें 3 विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के कद्दावर चेहरे शामिल रहे।
6-11 नवंबर को 243 सीटों पर होने वाले इस महायुद्ध में महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-VIP-वाम) का दावा तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाकर मजबूत करना है, लेकिन पार्टी के भीतर ही 'बगावत का ज्वार' उठता नजर आ रहा है। टिकट बंटवारे से नाराज विधायक-नेता निर्दलीय उतर सकते हैं। उधर, बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे तो पार्टी खाली हो जाएगी। आइए, इस निष्कासन की राजनीतिक परतें खोलें-कौन बगावत पर उतरा, क्यों, और इसका NDA को कितना फायदा?

RJD Expelled 37 Leaders: RJD का 'एंटी-बगावत' तीर, 37 नेता बाहर
महागठबंधन का 'तेजस्वी प्रण पत्र' (20 महीने में हर परिवार को नौकरी, महिलाओं को ₹2,500 मासिक) जारी होने के ठीक बाद RJD ने 'क्लीनअप' मोड अपनाया। 28 अक्टूबर को 27 नेताओं का 6 साल का 'प्राइमरी मेंबरशिप' सस्पेंशन, अलगे दिन 29 अक्टूबर को 10 और। राज्य अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में सभी लीन थे, उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय लड़ना बर्दाश्त नहीं। राज्य के 243 सीटों पर 6 नवंबर (121 सीटों) और 11 नवंबर (122 सीटों) को वोटिंग, 14 को रिजल्ट आएगा। मतदान से 8 दिन पहले ही ये 'मेगा निष्कासन' क्या तेजस्वी की 'कमांड' का संकेत है? सियासी गलियारों में हवा उड़ी कि टिकट न मिलने से पार्टी के अंदर बगावत के सुर तेज हो गए हैं।
Tejashwi Yadav Action: तेजस्वी के 'रॉयल्टी' टेस्ट, लालू की विरासत पर दावा
तेजस्वी यादव को CM फेस बनाकर महागठबंधन (RJD 143, कांग्रेस 61, VIP-वाम) ने NDA (BJP-JD(U) 101-101, LJP 29) को चुनौती दी। लेकिन, RJD के भीतर 'टिकट वॉर' से दरारें साफ नजर आ रही हैं। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की 'सामाजिक न्याय' की विरासत पर तेजस्वी का दावा मजबूत करने के लिए ये निष्कासन 'सिग्नल'है। लेकिन छोटे लाल राय जैसे 'जनाधार' वाले चेहरे खोना महंगा पड़ सकता है। तेजस्वी का कहना है कि हम अनुशासन पर सख्त हैं। बागी वोट काटेंगे, लेकिन जनता तेजस्वी प्रण पर भरोसा करेगी।
BJP का तंज: 'RJD खाली हो जाएगी!
BJP IT चीफ अमित मालवीय (Amit Malviya) ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिस्ट शेयर कर तंज कसा। कहा, 'इस रफ्तार से तो राजद के पास न कार्यकर्ता बचेंगे, न वोटर। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर महागठबंधन को डुबोने पर तुले हैं। जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे, वो बिहार क्या संभालेंगे?'
RJD Expelled Leaders Full Name List: कौन-कौन बगावत पर उतरा?
29 अक्टूबर 2025 को RJD से निकाले गए 10 नेताओं की सूची
| क्रमांक | नाम | पद/स्थिति | जिला/क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1 | फतेह बहादुर सिंह | विधायक | डेहरी |
| 2 | सतीश कुमार | प्रदेश उपाध्यक्ष, RJD | नालंदा |
| 3 | मो. सैयद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां | - | बिहार शरीफ |
| 4 | मो. गुलाम जिलानी वारसी | पूर्व विधायक | कांटी |
| 5 | मो. रियाजुल हक राजू | पूर्व विधायक | गोपालगंज |
| 6 | अमोद कुमार मंडल | प्रदेश महासचिव, RJD | पूर्णिया |
| 7 | विरेन्द्र कुमार शर्मा | क्रियाशील सदस्य | सिंहेश्वर |
| 8 | प्रणव प्रकाश | क्रियाशील सदस्य | मधेपुरा |
| 9 | जिप्सा आनंद | प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ; जिला परिषद सदस्य | भोजपुरी |
| 10 | राजीव रंजन उर्फ पिंकू | RJD नेता, क्रियाशील सदस्य | भोजपुरी |
28 अक्टूबर 2025 को RJD से निकाले गए 27 नेताओं की सूची
| क्रमांक | नाम | पद/स्थिति | जिला/क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1 | छोटे लाल राय | विधायक | परसा (सारण) |
| 2 | रितू जायसवाल | पूर्व विधायक | परिहार (सीतामढ़ी) |
| 3 | राम प्रकाश महतो | पूर्व विधायक | कटिहार |
| 4 | अनिल सहनी | पूर्व विधायक | मुजफ्फरपुर |
| 5 | सरोज यादव | पूर्व विधायक | बड़हरा (भोजपुर) |
| 6 | गणेश भारती | पूर्व विधान पार्षद | मुजफ्फरपुर |
| 7 | मो. कामरान | विधायक | गोविंदपुर (नवादा) |
| 8 | अनिल यादव | पूर्व विधायक | नरपतगंज (अररिया) |
| 9 | अक्षय लाल यादव | पूर्व प्रत्याशी | चिरैया (पूर्वी चंपारण) |
| 10 | राम रखा महतो | जिला प्रधान महासचिव | चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) |
संगठनात्मक और जिला पदाधिकारी-
| क्रमांक | नाम | पद/स्थिति | जिला/क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 11 | अवनिश कुमार | राज्य परिषद सदस्य | भागलपुर |
| 12 | भगत यादव | - | शेरघाटी (गया) |
| 13 | मुकेश यादव | - | संदेश (भोजपुर) |
| 14 | संजय राय | जिला प्रधान महासचिव | वैशाली |
| 15 | कुमार गौरव | अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष | दरभंगा |
| 16 | राजीव कुशवाहा | जिला महासचिव | दरभंगा |
| 17 | महेश प्रसाद गुप्ता | - | जाले (दरभंगा) |
| 18 | वकील प्रसाद यादव | - | जाले (दरभंगा) |
| 19 | पूनम देवी गुप्ता | - | मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) |
| 20 | सुबोध यादव | किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष | मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) |
जिला और प्रखंड स्तर के नेता-
| क्रमांक | नाम | पद/स्थिति | जिला/क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 21 | सुरेन्द्र प्रसाद यादव | प्रदेश महासचिव | सेनपुर (सारण) |
| 22 | नीरज राय | - | जगदीशपुर (भोजपुर) |
| 23 | अनिल चन्द्र कुशवाहा | प्रदेश महासचिव | वैशाली |
| 24 | अजीत यादव | जिला प्रवक्ता | भागलपुर |
| 25 | मोती यादव | - | भागलपुर |
| 26 | रामनरेश पासवान | चिरैया प्रखंड अध्यक्ष | पूर्वी चंपारण |
| 27 | अशोक चौहान | पताही प्रखंड अध्यक्ष | पूर्वी चंपारण |
Bihar Election Equations: 'डिसिप्लिन vs डिसिडेंट्स' का महायुद्ध
बिहार की सियासत 'संगठन बनाम स्वार्थ' की जंग बन गई है। RJD का निष्कासन अनुशासन का संदेश, लेकिन बागी छोटे लाल राय जैसे चेहरे जनाधार वाले थे, जो निर्दलीय या VIP-LJP संग मिलकर वोट काट सकते हैं। महागठबंधन का दावा है कि जनता तेजस्वी पर भरोसा करेगी, बागी हारेंगे। मतदान 6, 11 नवंबर को होने के बाद 14 नवंबर के नतीजों में सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। फिलहाल, सियासत का खेल जारी है। अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताएं...
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: चुनाव में पोस्टर वार से गरमाई सियासत, RJD के 'नायक' के जवाब में JDU का 'जनसेवक' पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications