Bihar Chunav Result 2025: शुरुआती रुझानों में NDA या महागठबंधन किसने बनाई बढ़त, कौन कितनी सीटों पर आगे
Bihar election 2025 result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की गई। अब तक शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है और महागठबंधन पीछे चल रहा है।
एनडीए 53 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रही है। जन सुराज पार्टी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस तरह से शुरुआती रुझानों में एनडीए महागठबंधन से काफी आगे बढ़त बनाकर चल रही है। हालांकि अभी शुरुआती रुझान हैं। एक से दो घंटे में तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार के सभी 38 जिलों में एक साथ मतगणना शुरू हो गई है। विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है। हर राउंड में 14 टेबल पर ईवीएम की गिनती की जाएगी। प्रदेशभर में 4372 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 18 हजार से ज्यादा एजेंट मतगणना में शामिल है। बता दें कि अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार आने का दावा किया गया है।
जो कि शुरुआती रुझानों में भी नजर आ रहा है। लेकिन ये अभी पोस्टल बैलेट के ही रुझान हैं, जैसे जैसे ईवीएम के रुझान आएंगे, स्थिति साफ होती जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार 12 राजनीतिक दलों के इस चुनाव में 2616 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला जदयू नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बीच है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ।
2020 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 74 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे उसे 19.8% वोट मिले। जद (यू) ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा और 43 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे उसे 15.7% वोट मिले, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सात में से चार सीटों पर जीत हासिल की, जिससे उसे कुल वोट शेयर का 0.9% हासिल हुआ। राजद ने 75 और कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications