Bihar Election 2025: नीतीश की पार्टी JDU की पहली लिस्ट में 24 नए नाम कौन? किसका टिकट कटा और कौन बना लकी!
Bihar Election 2025 (Jdu Candidate List): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू ने बुधवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी ने तीन बाहुबली नेताओं - अनंत सिंह (मोकामा), धुमल सिंह (एकमा) और अमरेंद्र पांडेय (कुचाएकोट) पर भरोसा जताया है। लिस्ट में 10 अनुसूचित जाति उम्मीदवार, 4 महिलाएं और 6 मंत्री शामिल हैं, जबकि किसी मुस्लिम उम्मीदवार को जगह नहीं दी गई है।
भाजपा ने 18 विधायकों को दोबारा मौका दिया है और 2 के टिकट काटे हैं। JDU की पहली लिस्ट में 18 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं 4 विधायकों का टिकट कटा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पारंपरिक सीट तारापुर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए छोड़ी है, जो इस बार बीजेपी कोटे से चुनाव लड़ेंगे। परबत्ता सीट गठबंधन के लिए छोड़ी गई है। इस बार जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस लिस्ट में जेडीयू ने 24 नए नाम पर भरोसा जताया है। ऐसे में आइए जानें JDU की पहली लिस्ट में 24 नए नाम कौन हैं और किसका पत्ता कटा है।

JDU की पहली लिस्ट में 24 नए नाम कौन? और किसका कटा पत्ता?
जेडीयू की पहली लिस्ट में इस बार 24 नए नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने कई सीटों पर पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों को मौका दिया है।
🔹मधेपुरा से कविता साहा को टिकट दिया गया है, जहां 2020 में निखिल मंडल उम्मीदवार थे।
🔹कुशेश्वरस्थान से अतिरिक कुमार को मौका मिला है, जबकि पिछली बार यहां से विधायक शशिभूषण हजारी मैदान में थे।
🔹दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल को टिकट मिला है, जो पहले फरजाना फातमी के पास थी।
🔹गायघाट से इस बार कोमल सिंह को मैदान में उतारा गया है, जबकि 2020 में यहां महेश्वर पीड़ी यादव उम्मीदवार थे।
🔹मीना पुर सीट से अजय कुशवाहा को टिकट दिया गया है, जहां पहले मनोज कुमार लड़े थे।
🔹सकरा से आदित्य कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पिछली बार यह सीट विधायक अशोक कुमार चौधरी के पास थी।
🔹कांति से अजीत कुमार, जीरोदई से भीष्म कुशवाहा, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जिरू सिंह, और बड़हरिया से इंद्रदेव पटेल को टिकट दिया गया है। इन सीटों पर पहले क्रमशः मोहम्मद जमाल, कमला सिंह, राजेश्वर चौहान और श्यामबहादुर सिंह उम्मीदवार थे।
🔹एकमा से धूमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, परसा से छोटेलाल राय, और वारिसनगर से डॉ. मंजरीक मृणाल को टिकट दिया गया है। इन सीटों पर पहले सीता देवी, माधवी कुमारी, चंद्रिका राय और अशोक कुमार (विधायक) उम्मीदवार थे।
🔹विभूतिपुर से रविना कुशवाहा, चेऱिया बरियारपुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलौली से रामचंद्र सदा, और खगड़िया से बल्लू मंडल को टिकट मिला है। इन सीटों पर पहले क्रमशः रामबालक सिंह, कुमारि मंजू वर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, साधना देवी और पूनम देवी यादव मैदान में थीं।
🔹बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय, इस्लामपुर से रुहेल रंजन, मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, और मसौढ़ी से अरुण मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, संदेष से राधा चरण साह, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह, और जमालपुर से नचिकेता मंडल को मौका दिया गया है। इन सीटों पर पहले क्रमशः सुदर्शन कुमार (विधायक), चंद सेन प्रसाद, राजीव लोचन नारायण सिंह, अरुण मांझी, तुन्तुन पासवान, विजयेंद्र यादव, शुभलता, अंजुम आरा और शैलेश कुमार उम्मीदवार थे।
JDU के 57 उम्मीदवारों की लिस्ट
- 1.आदमजागर: नरेन्द्र नारायण यादव
- 2.बिहारीगंज: निरंजन नारायण मेहता
- 3.सिंहेश्वर (SC): रमेश ऋषिवेद
- 4.मधेपुरा: कालीदास सहनी
- 5.सोनबरसा (SC): रत्नेश सादा
- 6.महिषी: गुंजेश्वर साह
- 7.कुपरोशरस्थान (SC): अतिरिक्त कुमार
- 8.बेनीपुर: विनय कुमार चौधरी
- 9.घोड़ागाँव ग्रामीण: ईश्वर मंडल
- 10.बहादुरपुर: मदन सहनी
- 11.गायघाट: कोमल सिंह
- 12.मीनापुर: अजय कुशवाहा
- 13.सकरा: आदित्य कुमार
- 14.बरौली: अजीत कुमार
- 15.जुलायकोट: आरुमन कुमार पांडेय
- 16.मोर (SC): सुनील कुमार
- 17.हथुआ: शमशिवक सिंह
- 18.चोरौली: मनीष कुमार
- 19.जीरादेई: भीष्म कुशवाहा
- 20.रघुनाथपुर: विकास कुमार सिंह
- 21.बड़हरिया: इन्द्रदेव पटेल
- 22.महाराजगंज: देव नारायण साह
- 23.मांझी: प्रेमनाथ प्रसाद
- 24.एकमा: रघुवीर सिंह
- 25.परसा: छोटे लाल राय
- 26.वैशाली: सिद्धार्थ पटेल
- 27.रामाभाकर (SC): महेन्द्र राय
- 28.महनार: उमेश सिंह कुशवाहा
- 29.कल्याणपुर (SC): महेश्वर हजारी
- 30.वारिसनगर: माजरिक मृणाल
- 31.समस्तीपुर: सत्यनाथ दवी
- 32.मोरावा: विद्यासागर सिंह निषाद
- 33.वारिसनगर: विजय कुमार चौधरी
- 34.विभूतिपुर: रवीता कुशवाहा
- 35.हसनपुर: राजकुमार राय
- 36.चेचिया बरियारपुर: अशोक कुमार सिंह
- 37.मदिनापुर: राजकुमार सिंह
- 38.अली (SC): रामचंद्र सदा
- 39.खगड़िया: बब्लू मंडल
- 40.बेलदौर: पचा लाल मंडल
- 41.नारायणपुर: सविता मंडल
- 42.सूर्यगढ़ा: रामातन्न मंडल
- 43.शेखपुरा: रणधीर कुमार सोनी
- 44.बरबीघा: फुलराम कुशवाहा
- 45.अस्थावा: जितेन्द्र कुमार
- 46.राजगीर (SC): कौशल कुमार
- 47.इस्लामपुर: रुहेल रंजन
- 48.हिलसा: कृष्ण मुरारी शरण
- 49.बाढ़: श्रवण कुमार
- 50.इसापूर: सत्यनारायण सिंह
- 51.मोकामा: अनंत सिंह
- 52.फुलवारी (SC): श्याम रजक
- 53.मसौढ़ी (SC): अरुण मांझी
- 54.भभुआ: राधा चरण साह
- 55.जगदीशपुर:भगवत सिंह कुशवाहा
- 56.इमरीव: राहुल सिंह
- 57.राजपुर (SC):संतोष कुमार निराला












Click it and Unblock the Notifications