Bihar Election 2025: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों के नाम फाइनल, राजबल्लभ की पत्नी को टिकट
Bihar Election 2025 (JDU 2nd candidate List 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम चेहरे हैं। सबसे चर्चित नाम है पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी का, जिन्हें उस सीट से टिकट दिया गया है जहां से वे पहले भी विवादों में रहे थे। राजबल्लभ यादव ने कभी तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना "जर्सी गाय" से की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।
इस लिस्ट में बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद के नवीनगर से टिकट दिया गया है। चेतन 2020 में शिवहर से विधायक बने थे। इसके साथ जेडीयू ने अपनी सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पूरा कर लिया है।

बिहार JDU की दूसरी लिस्ट: 44 कैंडिडेट्स नाम यहां देखें
- वाल्मीकिनगर - धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
- सिकटा सीट - समृद्ध वर्मा
- नरकटिया सीट - विशाल साह
- केसरिया सीट - शालिनी मिश्रा
- शिवहर सीट - श्वेता गुप्ता
- सुरसंड सीट - नागेन्द्र राऊत
- रुन्नीसैदपुर सीट - पंकज मिश्रा
- हरलाखी सीट - सुधांशु शेखर
- बाबूबरही सीट- मीना कामत
- फुलपरास सीट - शीला मंडल
- लौकहा सीट - सतीश साह
- निर्मली सीट - अनिरूद्ध प्रसाद यादव
- पिपरा सीट - राम विलास कामत
- सुपौल सीट - विजेन्द्र प्रसाद यादव
- त्रिवेणीगंज सीट - सोनम रानी सरदार
- रानीगंज सीट - अचमित ऋषिदेव
- अररिया सीट - शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट सीट - जनाब मंजर आलम
- ठाकुरगंज सीट - गोपाल अग्रवाल
- अमौर सीट- सबा जफर
- रूपौली - कलाधर मंडल
- धमदाहा सीट - लेशी सिंह
- कदवा सीट - दुलालचंद्र गोश्वामी
- मनिहारी सीट - शंभु सुमन
- बरारी सीट - विजय सिंह निषाद
- गोपालपुर सीट - बुलो मंडल
- सुल्तानगंज सीट - ललीत नारायण मंडल
- कहलगांव सीट - शुभानंद मुकेश
- अमरपुर सीट - जयंत राज
- धोरैया सीट- मनीष कुमार
- बेलहर सीट - मनोज यादव
- चैनपुर सीट- मो० जमा खान
- करगहर सीट - बशिष्ठ सिंह
- काराकाट सीट - महाबली सिंह
- नोखा सीट - नागेन्द्र चन्द्रवंशी
- कुर्था सीट - पप्पु कुमार वर्मा
- जहानाबाद सीट - चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
- घोसी सीट - ऋतुराज कुमार
- नबीनगर सीट - चेतन आनंद
- रफीगंज सीट - प्रमोद कुमार सिंह
- बेलागंज सीट - मनोरमा देवी
- नवादा सीट - विभा देवी
- झाझा सीट - दामोदर रावत
- चकाई सीट - सुमित कुमार सिंह
🔹 पहले 57 उम्मीदवारों की लिस्ट आई थी
जेडीयू की पहली लिस्ट में 57 नाम थे, जिनमें अनंत सिंह (मोकामा), धूमल सिंह (एकमा) और अमरेंद्र पांडेय (कुचायकोट) जैसे बाहुबलियों को टिकट मिला था। 2020 में सबसे कम 12 वोटों से जीतने वाले प्रेम मुखिया (हिलसा) को इस बार भी मौका मिला है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
🔹 एनडीए की सीट शेयरिंग पूरी
एनडीए में सीट बंटवारे के तहत जेडीयू को 101 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) को 14, हम को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 4 सीटें दी गई हैं।
🔹 मुकाबला दिलचस्प होने के आसार
जेडीयू की इस लिस्ट के साथ अब एनडीए की तैयारी पूरी हो चुकी है। तेजस्वी यादव की आरजेडी और कांग्रेस भी अपनी अगली लिस्ट जल्द जारी करने की तैयारी में हैं। बिहार की सियासी जंग में इस बार कई नए और युवा चेहरे भी मैदान में उतर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications