Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव, 12 नामों का ऐलान

Bihar Election 2025 (BJP second list): बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों का नाम है। सिंगर मैथिली ठाकुर अलीनगर से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर के अलावा एक और महिला हैं, छोटी कुमारी। जिन्हें भाजपा ने छपरा विधानसभा सीट से टिकट दिया है। बक्सर से भाजपा ने आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट दिया है। मुजफ्फरपुर से भाजपा ने रंजन कुमार को टिकट दिया है।

भाजपा की दूसरी उम्मीदवार सूची में इस बार अनुभव और युवा जोश का संतुलन साफ दिखाई दे रहा है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका देकर एक संतुलित रणनीति का संदेश दिया है। इसके साथ ही आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, रोसड़ा (SC) से बीरेंद्र कुमार और अगिआंव (SC) से महेश पासवान को मैदान में उतारा गया है।

maithili thakur a

पार्टी ने कुछ पुराने उम्मीदवारों के टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। गोपालगंज से इस बार कुसुम देवी की जगह सुभाष सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं बाढ़ सीट से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की जगह सियाराम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मुजफ्फरपुर में भी बदलाव किया गया है, जहां सुरेश शर्मा का टिकट काटकर रंजन कुमार को मौका दिया गया है।

इन फेरबदल के साथ बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह इस चुनाव में नए चेहरे, सामाजिक संतुलन और जीत की संभावनाओं को प्राथमिकता दे रही है।

BJP second Candidate list: भाजपा की दूसरी लिस्ट के 12 उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रमांक विधानसभा सीट उम्मीदवारों के नाम
1
1 81 अलीनगर (Alinagar) मैथिली ठाकुर (Sushri Maithili Thakur)
2
2 84 हायघाट (Hayaghat) राम चंद्र प्रसाद (Shri Ram Chandra Prasad)
3
3 94 मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) रंजन कुमार (Shri Ranjan Kumar)
4
4 101 गोपालगंज (Gopalganj) सुभाष सिंह (Shri Subhash Singh)
5
5 115 बनियापुर (Baniapur) केदार नाथ सिंह (Shri Kedar Nath Singh)
6
6 118 छपरा (Chapra) छोटी कुमारी (Smt. Chhoti Kumari)
7
7 122 सोनपुर (Sonepur) विनय कुमार सिंह (Shri Vinay Kumar Singh)
8
8 139 रोसड़ा (अजा) (Rosera - SC) बिरेंद्र कुमार (Shri Birendra Kumar)
9
9 179 बाढ़ (Barh) सियाराम सिंह (Dr. Siyaram Singh)
10
10 195 अघिओंआ (अजा) (Agiaon - SC) महेश पासवान (Shri Mahesh Paswan)
11
11 198 शाहपुर (Shahpur) राकेश ओझा (Shri Rakesh Ojha)
12
12 200 बक्सर (Buxar) आनंद मिश्र, आईपीएस (Shri Anand Mishra, IPS)

Bihar Election 2025: JDU की पहली लिस्ट में कितने सवर्ण, OBC और ST/SC, कौन हुआ मजबूत?

भाजपा की पहली लिस्ट में थे 71 नाम

भाजपा ने इससे पहले अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की थी, जिसमें 71 नामों का ऐलान किया गया था। इस सूची में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया था। अब दूसरी लिस्ट आने के बाद कुल मिलाकर भाजपा ने अपने अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

NDA में सीटों का बंटवारा तय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों का बंटवारा भी तय हो चुका है। भाजपा और जेडीयू - दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की रालोजद और जीतनराम मांझी की हम पार्टी को 6-6 सीटें मिली हैं।

चुनावी तालमेल पर फाइनल मुहर

इस बंटवारे के साथ एनडीए गठबंधन ने अपने अंदरूनी तालमेल पर अंतिम मुहर लगा दी है। भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद अब सभी सहयोगी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा लगभग पूरी कर चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि बिहार चुनाव की सियासी जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+