बिहार चुनाव सर्वे: नीतीश, तेजस्वी और चिराग में कौन है मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद?
नई दिल्ली: इस महीने के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। साथ ही नामांकन प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। एक ओर जहां नीतीश कुमार अपने विकास की तारीफ कर वोट मांग रहे हैं, तो वहीं तेजस्वी यादव बेरोजगारी, कोरोना, पलायन जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। इस बीच एनडीए से अलग हुए LJP प्रमुख चिराग पासवान भी खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बिहार की जनता किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते हुए देखना चाहती है।

एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक 30 प्रतिशत लोग एक बार फिर बिहार की सत्ता नीतीश कुमार के हाथों में देना चाहते हैं। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके तेजस्वी यादव जनता की दूसरी पसंद हैं। उन्हें 20 प्रतिशत लोग चाहते हैं। सर्वे की मानें तो चिराग ने भी शानदार वापसी की है। बिहार के 14 प्रतिशत लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, वो बीजेपी के दावेदार सुशील मोदी से आगे हैं। सर्वे में सुशील मोदी सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों की ही पसंद हैं।
वहीं जब बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सर्वे में पूछा गया तो मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। आप नीतीश कुमार के कार्यकाल को कैसे आंकते हैं? इस सवाल पर 25.4 प्रतिशत लोगों ने उनके प्रदर्शन को अच्छा बताया, जबकि 28.2 प्रतिशत लोगों ने सामान्य। वहीं 46.4 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल को खराब बताया। ये सर्वे 243 सीटों पर 30678 लोगों से बातचीत पर आधारित है, जो 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications