क्या Bihar के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, प्रोफेसर की भी उठा रहे हैं सैलरी? चर्चाओं का बाज़ार गर्म
Education Minister Of Bihar: प्रोफेसर चंद्रशेखर की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अब उनकी सैलरी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

Bihar के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को लेकर नई बहस छिड़ गई है कि वह प्रोफ़ेसर की भी सैलरी उठा रहे हैं। आपको बता दें कि चंद्रशेखर बतौर प्रोफेसर राम लखन सिंह यादव कॉलेज (औरंगाबाद) जिले बतौर प्रोफेसर काम करते थे। चर्चा है कि आज की तारीख में भी वह कॉलेज से प्रोफेसर की सैलरी ले रहे हैं।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर कहा जा रहा है कि वह 15 साल से कॉलेज नहीं जा रहे हैं, लेकिन सरकार से सैलरी ज़रूर ले रहे हैं। राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बतौर जूलॉजी प्रोफेसर 8 अक्टूबर 1985 को चंद्रशेखर ने कॉलेज ज्वॉइन किया था।
1985 से लेकर आज की तारीख तक वह कॉलेज में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं, यह और बात है कि वह कॉलेज का मुंह तक नहीं देखते। चर्चाओं का बाज़ार गर्म होने के बाद एक मीडिया चैनल ने इस बाबत राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य से बात की। डॉ. विजय रजक से पूछा गया कि क्या बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
मीडिया के सवाल पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने कहा हां, वह प्रोफेसर हैं। उन्होने बताया कि 8 अक्टूबर 1985 से वह कॉलेज में प्रोफेसर हैं। जब उनसे पूछा गया कि शिक्षा मंत्री होते हुए कॉलेज का प्रोफेसर होना सही है। इस पर जवाब देते हुए डॉ.विजय रजक ने कहा कि सही है।
डॉ.विजय रजक से जब शिक्षा मंत्री को प्रोफेसर की सैलरी मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां, उन्हं प्रोफेसर की सैलरी मिल रही है। ग़ौरतलब है कि प्रोफेसर चंद्रशेखर की कॉलेज में हजिरी नहीं बन रही है, लेकिन फिर भी सैलरी मिल रही है। प्राचार्य डॉ. विजय रजक की मानें तो चंद्रशेखर जब विधायक नहीं थे तो कॉलेज में क्लास लेते थे। विधायक बनने के बाद वह कॉलेज कम आने लगे। धीरे-धीरे अटेंडेंस रजिस्टर में भी उनका नाम लिखना बंद हो गया।
ये भी पढ़ें: Education Minister Bihar: ट्वीट कर बधाई देने से विवादों में घिरे शिक्षा मंत्री, चंद्रशेखर की हो रही किरकिरी!












Click it and Unblock the Notifications