Education Minister Bihar: ट्वीट कर बधाई देने से विवादों में घिरे शिक्षा मंत्री, चंद्रशेखर की हो रही किरकिरी!

Bihar Education Minister प्रोफेसर चंद्रशेखर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रामचरित मानस पर बयानबाज़ी के बाद अब महावीर जयंती के अवसर ट्वीट कर बधाई देना उन्हें महंगा पड़ गया है

Education minister of bihar Prof Chandrashekhar Tweet Controversy News Update Hindi

Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने ट्वीटर पर एक ग्राफिक्स वाली तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को महावीर जयंती की शुभकानाएं दी। शेयर की गई तस्वीर की वजह से लोगों ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

Bihar News: भाभी की वजह से भाई बना भाई का दुश्मन, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस, जानिए पूरा मामला
दरअसल शिक्षा मंत्री ने जो तस्वीर शेयर की थी उसमें शरीर पर चादर की वजह से भगवान महावीर नहीं लग रहे, ऐसा लग रहा है कि तस्लीर भगवान बुद्ध का है। लोगों का कहना है कि भगवान महावीर ने वस्त्र त्याग दिया था, वह तो दिगंबर थे।

Recommended Video

      वैशाली: प्रभारी मंत्री ने वैशाली महोत्सव को किया उद्घाटन, सांस्कृति कार्यक्रम की आयोजन

      भगवानी महावीर की वजह से लोगों ने शिक्षा मंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री को भगवान महावीर और भगवान बुद्ध का फर्क नहीं पता। ग़ौरतलब है कि बिहार में ही भगवान महावीर का जन्म और मोक्ष हुआ। लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इन्हें शिक्षा मंत्री कौन बना दिया। इस तरह के मंत्रियो की वजह से ही बिहार तरक्की नहीं कर रहा है। शिक्षा मंत्री को तो कम से कम जाहिलों वाली हरकरत नहीं करनी चाहिए।

      Education minister of bihar Prof Chandrashekhar Tweet Controversy News Update Hindi

      शिक्षा मंत्री को ही शिक्षा प्राप्त करने की ज़रूरत है। महावीर जयंती के मौक़े पर और महावीर की मिली जुली तस्वीर से लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है, यह तस्वीर विवादास्पद है। ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद शिक्षा मंत्री के ट्वीट पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि 'शिक्षामंत्री जी तेल चित्र नहीं तैल चित्र होता है, श्रीमान चंद्रशेखर जी शिक्षा विभाग का तेल मत निकालिए'। अब शिक्षा मंत्री का द्वारा किया गया वह ट्वीट नहीं दिख रहा है।

      रामनवमी के मौक़ पर शिक्षा मंत्री के ट्वीट के ज़रिए शुभकामनाएं देने के बाद से ही मंत्री चंद्रशेखर लोगों के निशाने पर हैं। इससे पहले उन्होंने नालंदा में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा रांमचरितमानस पर बयानबाज़ी की थी। इसके बाद से पूरे देश में सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई थी।

      ये भी पढ़ें: Caste Census In Bihar: कोड के ज़रिए होगी जातियों की पहचान, जानिए क्या है सरकार का प्लान?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+